5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

100वां टेस्ट खेलने वाले इंग्लैंड के 15वें खिलाड़ी बने रूट

इंग्लैंड के कप्तान जोसफ एडवर्ड रूट भारत के खिलाफ एम चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को मैदान पर उतरने के साथ ही 100 टेस्ट खेलने वाले इंग्लैंड के 15वें खिलाड़ी बन गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 5 Feb 2021, 7:02 PM IST

jaipur

100वां टेस्ट खेलने वाले इंग्लैंड के 15वें खिलाड़ी बने रूट

चेन्नई. इंग्लैंड के कप्तान जोसफ एडवर्ड रूट भारत के खिलाफ एम चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को मैदान पर उतरने के साथ ही 100 टेस्ट खेलने वाले इंग्लैंड के 15वें खिलाड़ी बन गए। रूट ने 13 दिसंबर 2012 को नागपुर में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट पदार्पण किया था। उन्होंने अब से पांच साल पहले विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ ही अपना 50वां टेस्ट खेला था और अब चेन्नई में उन्होंने भारत के खिलाफ ही अपना 100वां टेस्ट खेला। 30 वर्षीय रूट को उनके 100वें टेस्ट की उपलब्धि के लिए उनके टीम साथी बेन स्टोक्स ने विशेष कैप भेंट की। इंग्लैंड के राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ ने भी अपने कप्तान को विशेष कैप भेंट की। इस अवसर पर विकेटकीपर जोस बटलर को उनके 50वें टेस्ट की उपलब्धि के लिए उनके कप्तान रूट ने विशेष कैप भेंट की। मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार रूट 100वें टेस्ट में उतरने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाले इंग्लैंड के 15वें खिलाड़ी बन गए। इंग्लैंड की तरफ से 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाडिय़ों में एलेस्टेयर कुक (161), जेम्स एंडरसन (158), स्टुअर्ट ब्रॉड (144), एलेक स्टीवर्ट (133), इयान बेल (118), ग्राहम गूच (118), डेविड गॉवर (117), माइक आर्थटन (115), कॉलिन काउड्रे (114), ज्योफ्री बॉयकाट (108), केविन पीटरसन (104), इयान बॉथम (102), एंड्रयू स्ट्रॉस (100) और ग्राहम थोर्प (100) शामिल हैं।