8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रॉयल कपल को प्राइवेसी चुनने की पूरी आजादी होनी चाहिए

- ट्रेडिशनल फोटो अपॉच्र्युनिटी कैंसल, मेगन नहीं कराएंगी बच्चे का फोटोशूट- सालों पुरानी परंपराएं टूट रही हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Sharma

•

Updated: 25 Apr 2019, 8:39 PM IST

royal couple prince harry meghan markle

रॉयल कपल को प्राइवेसी चुनने की पूरी आजादी होनी चाहिए

रॉयल वेडिंग के बाद ब्रिटेन में सभी की नजरें शाही परिवार में जन्म लेने वाले बच्चे पर हैं, लेकिन इस बीच शाही परिवार की कई सालों से चली आ रहीं कई परंपराएं टूट रही हैं। पहले मेगन मर्केल का शाही परिवार के डॉक्टर से डिलीवरी न कराने का फैसला और अब बच्चे का फोटोशूट न कराने का निर्णय, सभी को चौंका रहा है। दरअसल, प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के शाही जोड़े ने यह अनाउंस किया है कि वे अपने होने वाले बच्चे का ट्रेडिशनल फोटोशूट नहीं कराएंगे, बल्कि वे फोटोज खुद ही शेयर करेंगे। इस फैसले के बाद ब्रिटिश प्रेस में हलचल का माहौल है। लंदन मैटरनिटी वार्ड के बाहर रिपोर्टर बाहर खड़े हैं, गलियों में खड़े होकर उन्हें घंटों और कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इस बारे में शहर के जाने माने लोग क्या सोचते हैं? क्या रॉयल फैमिली की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए? जैसे सवालों को लेकर उन्होंने विचार रखे हैं।


रॉयल फैमिली पर सबकी निगाहें रहती हैं। वे आइकॉन हैं। हालांकि सोशल मीडिया से उनकी प्राइवेट लाइफ भी पब्लिक हो गई है। दुनियाभर में लोग रॉयल फैमिली के बारे में जानना चाहते हैं। रॉयल फैमिलीज में चॉइसेज बहुत कम होती हैं, वे प्रोटोकॉल में रहते हैं, एेसे में यदि उन्हें यह अपॉच्र्युनिटी मिल रही है तो यह बहुत बड़ा और अच्छा स्टेप है। उन्हें प्राइवेसी चुनने की पूरी आजादी होनी चाहिए।

शान भटनागर, आर्किटेक्ट

मेगन को यह अधिकार होना चाहिए कि वे अपनी डिलीवरी से लेकर बच्चे के फोटोग्राफ समेत निजी फैसले स्वयं ले सकें। रॉयल फैमिली के प्रोटोकॉल अलग होते हैं, फिर भी उन्हें हर इंडीविजुअल की तरह हक है कि वे अपनी निजी लाइफ को अपने तरीके से हैंडल करें। मेगन के ये फैसले बड़ा डिफरेंस क्रिएट करते हैं, वे रॉयल फैमिली से नहीं हैं, लेकिन पीपल पर्सन हैं, यह अच्छी बात है और इसे अच्छे नजरिए से देखा जाना चाहिए।

रुक्षमणि कुमारी, पॉलिटीशियन

मैं चाहती हूं कि अदीरा सामान्य रूप से पले-बढ़े। नहीं तो, होता ये है कि आपको अनचाही और बेमतलब की अटेंशन मिलने लग जाती है, वो भी लाइफ में बिना किसी अचीवमेंट के। मैं चाहती हूं कि अदीरा अपने स्कूल में दूसरे बच्चों की तरह ही ट्रीट की जाए। आदित्य और मैं दोनों ही नहीं चाहते कि वह लगातार फोटोग्राफी का हिस्सा बनती रहे।

रानी मुखर्जी, एक्ट्रेस

यदि यह कपल का खुद का फैसला है और वे बच्चों को एक्सपोज नहीं करना चाहते हैं तो हमें इस फैसले को रिस्पेक्ट करना चाहिए। क्योंकि पर्सनल चॉइस सबसे बड़ी चीज है। हालांकि परिवार के सदस्य होने के नाते ड्यूटीज पूरी करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। ब्रिटिश परिवार के बारे में रोजाना कुछ न कुछ गलत पढऩे को मिलता है
मधुलिका सिंह टिबरेवाल, डिजाइनर