
RPSC 2nd grade teacher GK paper leaked : राजस्थान सरकार ने नकलचियों का साथ देने के लिए शिक्षा विभाग के चार सरकारी कर्मचारियों को सरकारी नौकरी से बाहर कर दिया है। सरकार ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश जारी किया है। इन्हें सबसे पहले शिक्षा विभाग ने 16 सीसी का नोटिस भी दिया गया था। इसके बाद यह कार्रवाई अमल में सरकार ने लाई है। इसमें सरगना ढाका का जीजा सुरेश कुमार भी शामिल है ।
अब वह कोई भी सरकारी नौकरी नहीं कर पाएंगे। इसमें सिरोही जिले के वरिष्ठ अध्यापक भागीरथ, जालोर के वरिष्ठ अध्यापक रावताराम, जालोर के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार और जालोर के ही वरिष्ठ सहायक पुखराज का नाम शामिल है। इनकी ही सहायता से 24 दिसंबर 2022 को आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के सामान्य ज्ञान का पेपर आउट हो गया था। हालांकि अब यह परीक्षा 29 जनवरी 2023 को फिर से होने जा रही है। इसके लिए अब पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
कौन है भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका?
इस भर्ती परीक्षा का पेपर भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका ने आउट किया था। यह दोनों की अब 25—25 हजार रुपए के इनामी हैं। इससे पहले भूपेंद्र सारण साल 2011 में जीएनएम भर्ती पेपर आउट किया था और 2022 में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में भी इसका नाम आया था। इस प्रकरण में यह जेल जा चुका है। मौजूदा मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूपेंद्र की पत्नी और प्रेमिका का गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। भूपेंद्र का भाई गोपाल सारण तेल चोरी मामले में आरोपी है। अभी फरार चल रहा है। राजस्थान पुलिस में एसआई पद पर था।
जेडीए ने अब घर भी गिराया
आरपीएससी की इस परीक्षा को लेकर करने वाले मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका इस समय फरारी काट रहे हैं। इन दोनों पर ही इनाम घोषित किया गया है। ईनाम की राशि 25—25 हजार रुपए हैं। इसके अलावा इनकी अधिगम कोचिंग को भी गिरा दिया गया था और अब इनका घर भी गिरा दिया है।
Published on:
13 Jan 2023 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
