
RSMSSB Declares Result Of REET level 2 : रीट लेवल-2 रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने तीन विषयों का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया है। बोर्ड ने विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन विषयों का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर जारी कर दिया है। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट (रोल नंबर/कट ऑफ) देख सकते हैं।
सीधी भर्ती परीक्षा-2022 कक्षा 6 से 8 तक के लिए आयोजित की गई थी। बोर्ड ने उच्च प्राथमिक विघालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) (लेवल 2, कक्षा 6-8 तक) सीधी भर्ती परीक्षा-2022 में दिनांक 23 सितंबर, 2023, 5, 6 अक्टूबर, 2023, 15 फरवरी, 2024 और दिनांक 27 फरवरी, 2024 को अभ्यर्थियों की अनुशंसा विभाग को पूर्व में भिजवाई गई थी। इसी क्रम में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची नियुक्ति हेतु प्रारंभिक शिक्षा विभाग को भिजवा दी गई है। उल्लेखनीय है कि सीधी भर्ती परीक्षा गैर-अनुसूचित और अनुसूचित क्षेत्रों के लिए निकाली गई थी।
Updated on:
07 Mar 2024 07:57 pm
Published on:
07 Mar 2024 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
