20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RU Election: कॉमर्स कॉलेज के अध्यक्ष बने आदित्य शर्मा, फाईव ईयर के साथ ही लॉ इवनिंग का परिणाम भी जारी

राजस्थान विश्वविद्यालय की संघटक कॉमर्स कॉलेज और फाइव ईयर लॉ कॉलेज का भी छात्रसंघ चुनाव परिणाम जारी हो चुका है।

less than 1 minute read
Google source verification
 कॉमर्स कॉलेज के अध्यक्ष बने आदित्य शर्मा

कॉमर्स कॉलेज के अध्यक्ष बने आदित्य शर्मा

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय की संघटक कॉमर्स कॉलेज और फाइव ईयर लॉ कॉलेज का भी छात्रसंघ चुनाव परिणाम जारी हो चुका है। कॉमर्स कॉलेज के अध्यक्ष आदित्य शर्मा बने हैं। जबकि महासचिव पद पर विशेष चंदेलिया को जीत मिली है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर आशीष महावर और संयुक्त सचिव पर विजय शर्मा के सिर पर जीत का ताज बंधा है।

यह भी पढ़ेः RU Election: महाराजा में संदीप और लॉ कॉलेज मॉर्निंग के अध्यक्ष बने हिमांशु, महारानी कॉलेज फिर विवादों में

वहीं, पंचवर्षीय विधि महाविद्यालय में अभय चौधरी अध्यक्ष बने हैं। वहीं, महासचिव पद पर अंकित जिंदल, उपाध्यक्ष पर मंजीत चौहान और संयुक्त सचिव पर तनु डिडेल को जीत हासिल हुई है। गौरतलब है कि पंचवर्षीय विधि महाविद्यालय में इस बार 80 प्रतिशत से भी ज्यादा वोटिंग हुई है। जबकि क्लास रिप्रजेंटेटिव के पद पर आनंद राव को जीत मिली है।

लॉ कॉलेज इवनिंग के अध्यक्ष बने धारा सिंह
राजस्थान विवि. की संघटक लॉ कॉलेज ईवनिंग का परिणाम भी जारी हो चुका है। अध्यक्ष पद पर धारासिंह, उपाध्यक्ष पर राजवीर सिंह, महासचिव पर पौरूष मिश्रा और संयुक्त सचिव पर ज्योति खेमनानी को वियजी घोषित किया गया है।