7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RU Election: महाराजा में संदीप और लॉ कॉलेज मॉर्निंग के अध्यक्ष बने हिमांशु, महारानी कॉलेज फिर विवादों में

राजस्थान यूनिवर्सिटी में संघटक कॉलेजों के परिणाम आना शुरू हो चुके हैं। महाराजा कॉलेज में संदीप गुर्जर अध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
महाराजा में संदीप और लॉ कॉलेज मॉर्निंग के अध्यक्ष बने हिमांशु

महाराजा में संदीप और लॉ कॉलेज मॉर्निंग के अध्यक्ष बने हिमांशु

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में संघटक कॉलेजों के परिणाम आना शुरू हो चुके हैं। महाराजा कॉलेज में संदीप गुर्जर अध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं। जबकि महासचिव पर सार्थक, उपाध्यक्ष पद गोविंद और संयुक्त सचिव पर अतुल शर्मा को जीत मिली हैं। साथ ही विवि. की लॉ कॉलेज मॉर्निंग का परिणाम भी जारी हो चुका है। यहां अध्यक्ष पद पर हिमांशु जेफ ने जीत हासिल की। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर अमित शर्मा विजयी रहे हैं। इसके साथ ही महासचिव पर रीना कस्वां और संयुक्त सचिव पर शैलेंद्र मीणा को जीत मिली हैं। बता दें कि जल्द ही अन्य कॉलेजों के परिणाम भी जारी होंगे।

यह भी पढ़ेः RU Election: शुरू हुई मतगणना, अलग-अलग टेबल पर काउंटिंग

महारानी में मीडिया को एंट्री नहीं
इधर, महारानी कॉलेज में चुनाव परिणाम के दौरान मीडिया को एंट्री नहीं दी गई। जबकि विवि. की ओर से काउंटिंग के लिए पास बनाया गया था। ऐसे में प्रत्याशियों की ओर से भी कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाए गए। उनका कहना था कि काउंटिंग प्रक्रिया मीडिया के सामने होनी चाहिए।