बता दें कि काउंटिंग में किसी तरह के आरोप-प्रत्यारोप ना लगे, इसलिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराई है। अपेक्स काउंटिंग हॉल के चारों कोनों में कैमरे लगाए गए हैं। ताकि सभी मतपत्रों की निगरानी रखी जा सके। कॉमर्स कॉलेज में अपेक्स अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के लिए अलग-अलग टेबल पर काउंटिंग हो रही है। छात्रसंघ के तस्वीर दोपहर बाद तक स्पष्ट होगी। काउंटिंग के लिए 107 कर्मचारी लगाए गए हैं।