4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेंट्रल जेल में उड़ रही नियमों की धज्जियां

खामियां हुईं उजागर
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर. आतंकी शकरउल्लाह के पास मिले मोबाइल फोन ने जेल की व्यवस्था की पोल खोली ही, अब मौत के मामले में सामने आया है कि वहां नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार शकरउल्लाह की हाई सिक्योरिटी सेल के टीवी रूम में 4 कैदियों ने हत्या कर दी थी। शकरउल्लाह के पास मोबाइल फोन मिलने से मामले ने तूल पकड़ लिया है। उसके बाद से ही जेल सिक्योरिटी पर सवाह उठाए जा रहे हैं।

ये खामियां आईं सामने
1. सेल में सभी कैदियों को 11 बजे उनके बैरक में भेज दिया जाता है, इसके बाद सभी बैरक के बाहर ताले लगा दिए जाते हैं। जबकि हत्या में नामजद अजीत पावटा, भजन मीणा, मनोज और कुलविंदर 11.30 से 11.40 बजे के बीच टीवी सेल में पहुंचे।
2. चार से अधिक हार्डकोर कैदी टीवी रूम में एकसाथ नहीं रह सकते तो वहां 9 हार्डकोर अपराधी एकसाथ कैसे थे?
3. टीवी सेल में एलईडी लगा दी गई तो पुराने टीवी का स्टैंड (पत्थर) वहां से हटाया क्यों नहीं गया?

आज गिरफ्तारी संभव
शकरउल्लाह की हत्या के मामले में नामजद चारों आरोपियों के लिए लालकोठी पुलिस को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट मिल चुका है। थाना पुलिस बुधवार को चारों को जेल से गिरफ्तार कर सकती है। उधर, शकरउल्लाह का शव लेने के लिए पाकिस्तान दूतावास से मंगलवार शाम तक भी सम्पर्क नहीं किया गया।