कुछ मोटरसाइकिल सवार भी एक्सप्रेसवे पर जाने की कोशिश कर रहे थे। कुछ को गार्ड्स ने रोका, लेकिन कुछ चकमा देकर एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। कुछ दोपहिया वाहन एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा में चलते हुए देखे गए, जिससे तेज रफ्तार में चल रहे अन्य वाहनों की टक्कर की आशंका बनी रही। गौरतलब है कि इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर व अन्य धीमी गति वाले वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।