30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में हुई है ऐसी बारिश, बीते 24 घंटे में 12MM दर्ज की गई, राजस्थान के ये हिस्से सर्वाधिक भरे

बारिश ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुुजरात या उत्तर-पूर्व में ही नहीं बल्कि राजस्थान में झर्राटों से बादल बरस रहे हैं। कई जिलों में घुटने तक पानी भर गया...
2 min read
Google source verification

•

image

vijay ram

•

Jul 17, 2017

बारिश ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुुजरात या उत्तर-पूर्व में ही नहीं बल्कि राजस्थान में झर्राटों से बादल बरस रहे हैं। कई जिलों में घुटने तक पानी भर गया है, बाढ़ और जलभराव की सिचुएशन हो गई है। बीते 24 घंटों के दौरान यहां पानी ही पानी नजर आया...


विभिन्न जिलों से पत्रिका संवाददाताओं ने Rajasthanpatrika.com को बताया, उदयपुर संभाग पूरा तर हो गया है। भारी बारिश जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में हुई है। भरतपुर, बीकानेर संभागों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्ज की गई। वहीं, राजसमंद के रेलमगरा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य झुलस गई। यहां खटकुडा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मिठठू देवी जाट (30) की मौत हो गई, जबकि हरी बाई झुलस गई।


कहां कितने मेघ बरसे

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर में आगामी 24 घंटे अहम हैं। यहां 14 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान उदयपुर के गोगुंदा में 7 सेंटीमीटर, कोटडा 5, राजसमंद के नाथद्वारा 5, भीलवाडा के रायपुर 4, कोटा के पीपलदा 4, भीलवाडा के कोटरी 4, पाली के बाली 3, रोहट 3, समेरपुर 3, ऐरनपुरा 3, अजमेर तहसील 3,


Read: सूखे पेड़ों के ठूंठ बरसात के मौसम में लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अब सो गए हैं

बांरा के शाहबाद 3, भीलवाडा के बनेडा 3, अजमेर 3, डूंगरपुर के कांवा 3, भीलवाडा के मांडल 3, बूंदी के पाटन 3, जयपुर तहसील में 3 और अन्य कई स्थानों पर 2 सेंटीमीटर से एक सेंटीमीटर के बीच बारिश दर्ज की गई। हालांकि, हाल ही जयपुर में 12 एमएम बारिश नापी गई।


Read: सावन आधा गुजर गया, लेकिन
जयपुर की इस इकलौती नदी में भी नहीं आया पानी, कैसे बचेगी लुप्त होने से?