10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन पर इंतजाम  नाकाफी , यात्रीभार से रोडवेज प्रशासन के हाथ पैर फूले

निःशुल्क यात्रा के साथ रोडवेज ने दी बहनों को परेशानी की सौगात

2 min read
Google source verification
bus yatra

bus yatra

जयपुर। रक्षाबंधन पर्व पर घर जाने की भीड शनिवार को कई गुना हो गई। यात्रीभार का सुबह से चला सिलसिला दोपहर बाद इतना ज्यादा बढ़ गया सिंधी कैंप रोडवेज प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। शाम तक भीड़ प्रशासन के लिए चुनौती बन गई। यह तो हालत तब थे जब रोडवेज ने रक्षाबंधन को देखते हुए 150 बसें अतिरिक्त लगाई। शनिवार को देर रात तक सिंधी कैंप से एक दिन में 60 हजार से अधिक यात्री रवाना हुए। वहीं शहर के आधा दर्जन से अधिक बस स्टैंड को शामिल किया जाए तो शहर से एक लाख लोग घरों को रवाना हुए।

रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लोगों की तादाद इतनी हो गई कि अव्यवस्थाएं फैल गई। रोडवेज एमडी सांवरमल वर्मा और कार्यकारी निदेशक यातायात यूडी खान को व्यवस्थाओं का जायजा लेने आना पडा।नारायण सिंह सर्किल, चौमूं पुलिया, ट्रांसपोर्ट नगर, दुर्गापुरा, 200 फीट बायपास, सांगानेर मालपुरा गेट बस स्टैडों पर दिनभर हजारों लोगों का जमावडा दिखा। अतिरिक्त बसों कें इंतजामों और भीड ज्यादा होने के कारण बसों की कमी रही।

ऐसे में रोडवेज बसों की छतें भरी नजर आई। इधर रक्षाबंधन त्योहार पर 40 फीसदी यात्री भार बढ गया। जिसके कारण रोडवेज ने शनिवार को दोगुनी इनकम की। निःशुल्क यात्रा के चलते महिलाओं की भी खासी भीड़ देखी गई। सिंधी कैंप पर सबसे ज्यादा भीड़ आगरा रोड की खिड़कियों पर दिखी। आगरा, भरतपुर, महुआ, करौली, हिंडौण सिटी, धौलपुर आदि के लिए 100 से अधिक बसें अतिरिक्त लगानी पडी। रात 10 बजे से ही बस स्टैंड पर यात्रियों का आना शुरू हो गया था।


नि:शुल्क यात्रा के लिए देर रात उमडी भीड इधर शनिवार रात 12 बजे से रोडवेज की ओर से महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा आदेशों के बाद सिंधी कैंप पर यात्री संख्या बढ गई। देर रात 12 बजे महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा के चलते महिलाओं की भी खासी भीड़ देखी गई।

सिंधी कैंप पर सबसे ज्यादा भीड़ आगरा रोड की खिड़कियों पर दिखी। आगरा, भरतपुर, महुआ, करौली, हिंडौण सिटी, धौलपुर आदि के लिए 100 से अधिक बसें अतिरिक्त लगानी पडी। रात 10 बजे से ही बस स्टैंड पर यात्रियों का आना शुरू हो गया था। ऐसे में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 50 बसें रात को अतिरिक्त लगाई गई।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग