30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Russia-Ukraine Crisis: हम बंकर में छिपे हैं, 24 घंटे से कुछ खाया-पीया नहीं, सांस तक लेना हो रहा मु​श्किल

indian students in ukraine : भारतीय स्टूडेंट का वीडियो वायरल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया शेयर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ankita Sharma

•

Updated: 26 Feb 2022, 7:57 PM IST

Russia-Ukraine Crisis:  हम बंकर में छिपे हैं, 24 घंटे से कुछ खाया-पिया नहीं, सांस तक लेना हो रहा मु​श्किल

Russia-Ukraine Crisis: हम बंकर में छिपे हैं, 24 घंटे से कुछ खाया-पिया नहीं, सांस तक लेना हो रहा मु​श्किल

जयपुर। रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच हजारों भारतीय विद्यार्थी अब जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। राजस्थान के भी ऐसे सैकड़ों स्टूडेंट्स हैं जो यूक्रेन में फंसे हैं, हालांकि कुछ स्वदेश लौटने में सफल भी हुए हैं। हमले से बचने के लिए ये स्टूडेंट्स बंकर में छिपे हैं। उन्होंने शायद ही कभी सोचा होगा कि भविष्य संवारने का सपना लिए जिस यूक्रेन में वे जा रहे हैं, वह जल उठेगा। ये स्टूडेंट्स अब भारत सरकार से मदद मांग रहे हैं। केंद्र सरकार का दावा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और एयर इंडिया के विमान लगातार भारतीयों को वापस लाने के लिए उड़ान भर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट कर मोदी सरकार से यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स को जल्द से जल्द लाने के लिए व्यवस्था करने की अपील की है। राहुल ने ट्वीट किया, बंकरों में भारतीय छात्रों के दृश्य विचलित करने वाले हैं। कई छात्र हमले के बीच यूक्रेन में फंसे हैं। मैं इस स्टूडेंट्स और उनके परिवारों के साथ खड़ा हूं। मैं अपील करता हूं कि भारत सरकार इन छात्रों को तत्काल वापस लाने की व्यवस्था करे।

छात्रा का दावा, यहां पंद्रह हजार भारतीय स्टूडेंट फंसे हैं

राहुल ने जो वीडियो ट्वीट किया है, उसमें भारतीय छात्राएं अपनी पीड़ा बता रही हैं। वीडियो मेघना नाम की एक युवती ने बनाया है। मेघना बता रही हैं कि उन्होंने एक बंकर में शरण ले रही है। बीते चौबीस घंटे से उन्होंने कुछ खाया-पिया नहीं है, यहां तक कि उन्हें वैंटीलेशन नहीं होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। मेघना का कहना है कि यूक्रेन में पंद्रह हजार से अधिक इंडियन स्टूडेंट्स फंसे हैं। सभी को भारत सरकार की मदद की आवश्यकता है। मेघना जल्द से जल्द मदद मांग रही हैं। उनके साथ एक अन्य छात्रा भी है, वो भी सरकार से जल्द कदम उठाने की मांग कर रही है। ये दोनों ही छात्राएं बेंगलूरु की हैं। गौरतलब है कि यूक्रेन से भारतीयों का रेस्क्यू शुरू हो चुका है। आज सुबह ही एअर इंडिया के एक विमान ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के लिए मुंबई हवाईअड्डे से उड़ान भरी है।