12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur News : आमेर महल में भड़की हथिनी, रूसी महिला को सूंड में लपेट जमीन पर पटका

Jaipur News : आमेर महल में सवारी के दौरान गुस्साई 86 नंबर हथिनी गौरी ने रूसी महिला पर्यटक को सूंड में लपेट जमीन पर पटक दिया। महिला पर्यटक मारिया गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया। घटना के बाद महल प्रबंधन में खलबली मच गई।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Feb 29, 2024

amer_mahal.jpg

Jaipur News : आमेर महल में सवारी के दौरान गुस्साई 86 नंबर हथिनी गौरी ने रूसी महिला पर्यटक को सूंड में लपेट जमीन पर पटक दिया। महिला पर्यटक मारिया गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया। घटना के बाद महल प्रबंधन में खलबली मच गई। महल अधीक्षक राजेश छोलक ने घायल रूसी पर्यटक को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। छोलक ने बताया कि घटना 13 फरवरी को उस समय हुई जब हाथी पर्यटकों को लेकर आमेर महल के जलेब चौक पहुंचे। घटना के बाद हथिनी गौरी पर सवारी कराने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी भी सामने आई है कि रूसी पर्यटक मारिया ने उतरते समय हथिनी के मुंह और आंख पर हाथ फेरा था जिससे वह भड़क गई। अक्टूबर 2022 में भी इसी हथिनी ने एक दुकानदार को घायल कर दिया था।

यह भी पढ़ें : मार्च का महीना इन राशि के लोगों के लिए रहेगा बेहद फलदायी, क्या आपको भी मिलेगी कोई गुड न्यूज़?

व्यवहार में परिवर्तन के ये कारण
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के वरिष्ठ वन्य जीव चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि समान्य तौर पर हथिनी ऐसा नहीं करती है। कई बार पर्याप्त आराम के बिना हथिनी को सवारी के काम में लगाया जाए, सवारी के दौरान उससे कोई छेड़छाड करे तो उसके व्यवहार में परिवर्तन होता है और वह आक्रमक हो सकती है। हथिनी गौरी की मेडिकल जांच से ही पता चल सकता है कि उसके आक्रमक होने की वजह क्या रही।

यह भी पढ़ें : Photo : 101 ट्रैक्टरों पर निकली सरपंच की अनोखी बारात, चौंके लोग