16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरीर की गर्मी दूर करेंगे सब्जा के बीज

१० से १५ मिनट तक सब्जा के बीजों को पानी में भिगो दें एवं ठंडे दूध में मिलाकर इनका सेवन करें

2 min read
Google source verification

वजन होगा कम
इन बीजों के नियमित सेवन से आप कुछ पाउंड तक वजन कम कर सकते हैं। दरअसल, इन बीजों में डाइटरी फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इस तरह इनके सेवन के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और ओवरईटिंग की आदत को कंट्रोल कर सकते हैं। यह तरह बॉडी वेट मेंटेन रखा जा सकता है।

पेटदर्द से मिलेगी राहत
सब्जा के बीजों को पानी में भिगोकर सेवन किया जाए तो हार्टबर्न एवं एसिडिटी की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। ठंडी तासीर होने के कारण यह आंतों को रिलेक्स करते हैं। साथ ही यह शरीर में से टॉक्सिंस को भी बाहर निकालने का काम करते हैं। इसके सेवन से बॉडी इंफ्लेमेशन को भी दूर किया जा सकता है। पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी लाभकारी होते हैं। सब्जा के बीज शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने का काम करते हैं। इन्हें ठंडे दूध में मिलाकर पीना फायदेमंद है।

ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सब्जा के बीज बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें पाया जाने वाला डाइटरी फाइबर टाइप-२ मधुमेह रोगियों में ब्लड शुगर को मैनेज करने का काम करता है। फाइबर कंटेंट मेटाबॉलिज्म के सिस्टम को धीमा करने का काम करता है। इस तरह बॉडी में शुगर के स्तर को अचानक से बढऩे से रोका जा सकता है। इन बीजों को आप किसी भी जूस में मिलाकर पी सकते हैं।

हार्ट डिजीज का रिस्क
सब्जा के बीजों में फ्लेवनॉइड का स्तर बहुत अच्छा होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने का काम करते हैं। दरअसल, फ्लेवनॉइड्स एंटी ऑक्सीडेंट्स की तरह काम करते हैं। यह कई तरह के रोगों से लडऩे की शक्ति देते हैं। हेल्थ एक्सपट्र्स के अनुसार इन बीजों का नियमित सेवन करने से कई तरह के हृदय रोगों की रोकथाम की जा सकती है। इतना ही नहीं, यह कॉर्डियोवैस्कुलर सिस्टम को भी मजबूत बनाने का काम करते हैं।

हड्डियों के लिए
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी सब्जा के बीजों को लाभकारी माना जाता है। अमरीकी अध्ययन के अनुसार एक बड़ा चम्मच सब्जा के बीजों से शरीर के लिए आवश्यक १५ फीसदी कैल्शियम, १० फीसदी मैग्नीशियम एवं आयरन की पूर्ति की जा सकती है।

गर्मी दूर होगी
शरीर की गर्मी दूर करने के लिए भी सब्जा के बीजों को लाभकारी माना जाता है। ताजा जूस में आप काले एवं सफेद रंग के सब्जा के बीजों को एड कर सकते हैं। यह बॉडी को रिफ्रेश करने का काम करते हैं। चाहें तो आप इन बीजों को कोकोनेट मिल्क या सब्जियों के जूस में भी मिलाकर ले सकते हैं, शरीर को ठंडक मिलेगी।

इम्यूनिटी होगी बूस्ट
एक गिलास पानी में थोड़ा शहद, सब्जा के बीज मिलाकर पीने से आप गॉल ब्लैडर, किडनी रोगों की आशंका को कम कर सकते हैं। यह बीज रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। इन बीजों के सेवन से आप मौसमी बीमारियों से भी बच सकते हैं। अस्थमा के मरीजों के लिए भी इन बीजों को लाभकारी माना गया है। यह सांस संबंधी संक्रमण से राहत देने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।