5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन आज मनाएंगे 41 वां जन्मदिन, पायलट के जन्मदिवस पर पूरे राजस्थान में कांग्रेस करने जा रही है ये विशेष काम

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Sep 07, 2018

sachin

sachin

जयपुर ।

प्रदेश में कांग्रेस आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट का 41 वां जन्मदिवस मनाने जा रही है। कांग्रेस सचिन के जन्मदिवस को कुछ अनूठी तरह से मनाना चाहती है। इसीलिए आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेशभर में 101 चिकित्सा कैप लगाए जाएंगे। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. नवनीत सक्सैना ने बताया कि प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेशभर में लगाये जाने वाले इन कैम्पों में नि:शुल्क दवा, नि:शुल्क परामर्श एवं नि:शुल्क जांच की जाएगी।

इसके अलावा जयपुर व प्रदेश में वृक्षारोपण, गरीबों में फल वितरण सहित कई कार्यक्रम होंगे। पायलट शुक्रवार को जयपुर में ही रहेंगे और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लोगों से मुलाकात करेंगे। पायलट ने केरल में आई आपदा के चलते अपना जन्मदिन सादगी से मनाए जाने के लिए कहा है।

जनता की आवाज उठाने वालों पर लाठियां भांजना लोकतंत्र का गला घोटने जैसा - पायलट

वहीं गुरूवार को यूथ कांग्रेस की तरफ से किए गए राफेल डील के विरोध के मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि युवा कांग्रेस की रैली पर भाजपा सरकार के इसारे पर लाठियां बरसाना लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। सरकार को चेतावनी दी है कि लाठी भांजने से बाज आएं, क्योंकि जनता की आवाज उठाने वालों का दमन करने वाली भाजपा को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में पायलट ने कहा कि सरकार ने लोकतंत्र में स्वीकृत सभी अधिकारों के हनन की पराकाष्ठा पार कर दी है। जिस कार्यशैली के तहत देश व प्रदेश में भाजपा सरकार राज कर रही है, उससे आमजनता में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है। हर वर्ग के खिलाफ जनविरोधी नीतियों को अंजाम देकर जनता का शोषण किया है। अपने अधिकारों की मांग रखने वालों के खिलाफ दमनात्मक नीति अपनाकर सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

पूरा देश रफाल विमान खरीद में भ्रष्टाचार और पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों को कम करने की मांग कर रहा है। लेकिन सरकार संवाद करने के स्थान पर लाठियां बरसा रही है। उन्होंने लाठीचार्ज में गभीर रूप से घायल हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।