पायलट ने कहा कि मंत्री का आरोप है कि उनका फोन टेप हो रहा है और सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। सिर्फ उनका संगठन कार्रवाई करते जवाब पूछ रहा है कि आपने ऐसा क्यों बोला? आम नागरिक बोलता तो मैं समझ सकता हूं। लेकिन, एक मंत्री ऐसा बोल रहा है, ऐसा लगता है जैसे मजाक बना रखा है। वो इस्तीफा देकर बैठे हुए है, लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हो रहा । वे संगठन को जवाब भी देते हैं। हालांकि, पता नहीं कि उन्होंने क्या जवाब दिया होगा, लेकिन मैं मानता हूं कि ये मजाक बना हुआ है।