सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पहला साल किसी भी सरकार के लिए बेहद अहम होता है, लेकिन भाजपा ने यह समय व्यर्थ गंवा दिया। उन्होंने भाजपा सरकार की फ्री स्मार्टफोन योजना को बंद करने के फैसले की आलोचना की और कहा कि भाजपा सरकार का ध्यान अपनी नीतियों को लागू करने पर होना चाहिए, न कि कांग्रेस सरकार की आलोचना करने पर।