
मैं अशोक गहलोत सरकार को गिराने में लगा हुआ हूं- बेनीवाल
जयपुर।
रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल ने दावा किया है कि अशोक गहलोत सरकार अल्पमत है। जिस दिन भी विधानसभा में फ्लोर टैस्ट होगा, गहलोत की विदाई हो जाएगी। मुख्यमंत्री को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है। यही वजह है कि एक महीने में दूसरी बार बाड़ाबंदी करनी पड़ी। मैं अभी अशोक गहलोत सरकार को गिराने में लगा हुआ हूं।
भाजपा मुख्यालय में बेनीवाल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं तो अशोक गहलोत के हमेशा से ही खिलाफ रहा हूं। मैंने तो उस समय भी बयान दिया था कि अगर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो हम पायलट को समर्थन देंगे। पायलट के साथ अन्याय हुआ। पांच साल तक राजस्थान की खाक छानी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और कोविड के साथ ही बेलगाम शासन के बीच मुख्यमंत्री को सियासत से ही फुर्सत नहीं है।
मैं तो खुद भाजपा में था
सचिन पायलट के आरएलपी में शामिल होने के प्रश्न पर बेनीवाल मुस्कुराए। उन्होंने कहा कि आरएलपी कोई भी जॉइन करो, आरएलपी सभी की पार्टी है। मैं खुद भाजपा में था, लेकिन आंतरिक लोकतंत्र को लेकर झगड़ा हो गया। बेनीवाल ने दावा किया कि उनके संपर्क में कांग्रेस के लगभग 7 से 8 विधायक हैं और यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है।
Published on:
14 Jul 2020 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
