7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजीव गांधी युवा मित्रों को हटाना प्रतिशोध की कार्रवाई: पायलट

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को शहीद स्मारक पहुंचकर राजीव गांधी युवा मित्रों से मुलाकात की।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rahul Singh

•

Updated: 19 Jan 2024, 6:19 PM IST

sachin pilot

sachin pilot

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को शहीद स्मारक पहुंचकर राजीव गांधी युवा मित्रों से मुलाकात की।
पायलट ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सरकार की यह कार्यवाही प्रतिशोध की भावना से की जा रही है। भाजपा सरकार नौजवानो को रोजगार देने की बात करती है और इन्हें हटा दिया गया। पायलट ने कहा कि सरकार से मेरा आग्रह है जिन लोगों को पहले से ही सर्विस पर रखा गया है। उन्हें नहीं हटाएं , यदि आपको किसी नाम से परेशानी है, उसका नाम बदलना चाहते है या टर्म और कंडीशन बदलना चाहते है ताे उन सब के लिए चर्चा करें कोई दिक्कत नहीं है। जिन लोगों को रोजगार मिला है और उनसे आप रोजगार छीन लेना गलत कदम है।
पायलट ने कहा कि रोजगार खत्म करके नौकरियां कम करने का जो काम हो रहा है, उसका हम सब विरोध करते है और हम सरकार से भी चाहते है कि हजारों नौजवानों को सरकार ने नौकरी पर रखा था और यह सब लोग धरना दे रहे है। इनकी सुनवाई करें और मांग को पूरा करें।