
सचिन तेंदुलकर की तरह काम करेगा राजस्थान का यह सचिन
जयपुर। अल्बर्ट हॉल पर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले सचिन पायलट के जयपुर आवास पर कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। पायलट के स्वागत में कार्यकर्ता सुबह से ही आवास पर पहुंच गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सचिन को साफे और माला पहनाई। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पायलट ने कहा कि वे भी सचिन तेंदुलकर की तरह कप्तान नहीं रहते हुए मैच जिताएंगे। उन्हें भी जो जिम्मेदारी मिली है उसे मेहनत से निभाएंगे और प्रदेश को आगे ले जाएंगे।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सचिन ने कहा कि प्रदेश में हमारी पहली प्राथमिकता युवा प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। युवाओं को एक केवल सहीं अवसर की तलाश है। उन्हें हम आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि अब हमारी गाड़ी में दो—दो इंजन है, इसलिए हम दोगुनी गति से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह एक शपथ समारोह नहीं है यह आने वाले राजनीति संकेत है। इससे गैर कांग्रेसी दल एक मंच पर आएंगे। जिससे पर पूरे देश की सियासत बैठेगी।
Published on:
17 Dec 2018 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
