
रेड डायरी पर सचिन पायलट
BJP leaders were stunned : राजस्थान की राजनीति में रेड डायरी ने हंगामा मचा रखा है। तमाम भाजपा नेता रेड डायरी को लेकर कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपने सीकर दौरे पर रेड डायरी को लेकर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार और कांग्रेस पर तंज कसा। कांग्रेस नेता सचिन पायलट के टोंक के दौरे का आज दूसरा दिन है। सचिन पायलट ने गुरुवार को भाजपा और पीएम मोदी पर रेड डायरी को लेकर हमला किया। कहा, भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वे केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी विफल रहे। वे यहां विपक्ष में हैं लेकिन वे यहां भी विफल रहे। पायलट ने कहा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है। और कांग्रेस इन सभी प्रदेश में सरकार बनाएगी।
भाजपा के पास नहीं बचा है कोई मुद्दा
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने 'रेड डायरी' विवाद पर कहा, भाजपा वर्तमान में किसी भी मुद्दे के साथ कांग्रेस का मुकाबला करने में असमर्थ है। भाजपा न केवल केंद्र स्तर पर बल्कि राज्य स्तर पर भी फेल हुई है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए रेड डायरी लेकर आए हैं।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Politics : सचिन पायलट का पीएम मोदी पर तीखा प्रहार, बोले - मणिपुर मुद्दे पर रखा है 'मौन व्रत'
कांग्रेस बनाएगी सरकार, सचिन पायलट का दावा
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, आने वाले समय में देश के चार राज्यों में चुनाव होने जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मेरा पूरा विश्वास है आने वाले समय में चारो राज्यों में सरकार कांग्रेस पार्टी बनाएगी।
अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे - पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सीकर दौरे पर कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार चलाने के नाम पर सिर्फ लूट की दुकान और झूठ का बाजार चलाया हुआ है। राजस्थान की 'लाल डायरी' कांग्रेस सरकार के झूठ की दुकान का सबसे ताजा प्रोजेक्ट है। इस 'लाल डायरी' में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं। 'लाल डायरी' के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे।
'लाल डायरी' मामला क्या है?
बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में 'लाल डायरी' को लेकर हंगामा किया और उसके बाद 'धक्का-मुक्की व असहज' दृश्यों के बाद उन्हें विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले शुक्रवार शाम को उन्हें सैनिक कल्याण राज्यमंत्री पद से बर्खास्त किया गया था। गुढ़ा का दावा है कि इस डायरी में 'दो नंबर का लेनदेन दर्ज है।
यह भी पढ़ें - rajasthan politics : मोदी पर सीएम गहलोत का पलटवार, 'लाल डायरी' नहीं महंगाई से लाल हुए चेहरों पर बात करें पीएम
Updated on:
28 Jul 2023 01:46 pm
Published on:
28 Jul 2023 01:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
