4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रही भाजपा: सचिन पायलट

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने एक बयान में कहा कि सच्चाई यह है कि यूपीए सरकार ने अपने शासनकाल में 12 फरवरी 2013 को अगस्ता वेस्टलैण्ड के साथ जो कॉन्ट्रेक्ट हुआ था, उसे इन्टरग्रिटी क्लॉज के मुताबिक खारिज कर दिया था। साथ ही पायलट ने भाजपा पर कांग्रेस को बेवजह फंसाने का आरोप लगाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep srivastava

•

Updated: 29 Apr 2016, 7:51 AM IST

p1

p1

प्रदेश
कांग्रेस ने अगस्ता वेस्टलैंड हैलीकॉप्टर मामले में भाजपा पर कांग्रेस को
बेवजह फंसाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने
केन्द्र की भाजपा सरकार पर आपराधिक षडय़ंत्र रचकर कांग्रेस पर झूठे आरोप
लगाने की कड़े शब्दों में निन्दा की है।

पायलट ने गुरूवार को एक बयान
जारी कर कहा कि सच्चाई यह है कि यूपीए सरकार ने अपने शासनकाल में 12 फ रवरी
2013 को अगस्ता वेस्टलैण्ड के साथ जो कॉन्ट्रेक्ट हुआ था, उसे इन्टरग्रिटी
क्लॉज के मुताबिक खारिज कर दिया था। कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करते हुए
मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया था।


उन्होंने कहा कि
प्रदेश में वर्ष 2003 से 2008 के बीच भाजपा के शासन के दौरान राजस्थान की
तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राजस्थान सरकार पर अगस्ता वेस्टलैण्ड
से हैलीकॉप्टर खरीदने के मामले में कैग द्वारा अभियोग लगाया था। इसके
अनुसार हैलीकॉप्टर खरीद मामले में प्रदेश के राजस्व को 1 करोड़14 लाख रुपए
का चूना लगा था। कैग की इस तथ्यात्मक रिपोर्ट को संज्ञान में लेकर केन्द्र
की मोदी सरकार ने अभी तक मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर कार्रवाई नहीं की है।

पायलट
ने कहा कि न खाऊंगा और ना खाने दूंगा का दावा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी
व भाजपा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान में हुए ललित गेट कांड,
खनन घोटाले व अगस्ता हैलकॉप्टर प्रकरण में चुप्पी साधकर साबित कर किया है
कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के मामले में अपने शासित मुख्यमंत्रियों व नेताओं
को मौन स्वीकृति दे रखी है। पायलट ने भाजपा शासन में हैलीकॉप्टर खरीद से
हुए राजकोषीय नुकसान की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है।