5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पायलट का तंज, बड़े नेता अपनी जगह, पार्टी ने मुझे 26 की उम्र में सांसद, 31 में मंत्री और अब 35 में ही सौंप दिया राजस्थान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
sachin pilot

पायलट का तंज, बड़े नेता अपनी जगह, पार्टी ने मुझे 26 की उम्र में सांसद, 31 में मंत्री और अब 35 में ही सौंप दिया राजस्थान

सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस में छिड़े घमासान के बीच प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने बिना किसी का नाम लिए पलटवार किया है। पायलट ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि 'आजादी के बाद पहली बार जब कांग्रेस हाशिए पर थी और पार्टी 21 सीटों पर सिटम गई। उस कठिन और नाजुक दौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी। हालांकि प्रदेश में कई बड़े नेता थे, फिर भी राहुल ने मुझ पर विश्वास किया। अब मेरा लक्ष्य अर्जुन की तरह साफ है, भाजपा को हराकर कांग्रेस की सरकार बनानी है। चाहे रास्ते में अब कोई भी चुनौती आए।

पार्टी ने मुझे कम वक्त में बहुत ज्यादा दिया है। महज 26 साल की उम्र में सांसद और 31 की उम्र में मंत्री बना दिया। अब राहुल ने 35 की उम्र में मुझे प्रदेश का नेतृत्व करने का काम सौंप दिया। उन्होंने पुन: स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा। अब हम सभी का लक्ष्य कांग्रेस की सरकार बनाना है। जनता आज पार्टी के पक्ष में खड़ी है। चाहती है कांग्रेस की सरकार बने। इसमें सभी को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। पार्टी किसी एक व्यक्ति या नेता की नहीं, 130 साल से कांग्रेस जनता की सेवा कर रही है। सबने मिलकर काम किया है। यही कारण है कि आज पार्टी भाजपा को शिकस्त दे रही है।

थम गया बयानों का सिलसिला
सचिन पायलट आस्ट्रेलिया की चार दिवसीय यात्रा के बाद जयपुर लौटे हैं। उनकी अनुपस्थिति में कुछ वरिष्ठ नेताओं और उनके समर्थकों की बयानबाजी ने कांग्रेस की राजनीति में उबाल ला रखा था। अब उनके लौटने के बाद बयानों का सिलसिला थम गया है। पायलट गुरुवार को दिनभर प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से मिले। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव और राहुल के प्रस्तावित राजस्थान दौरे को लेकर चर्चा की।