19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nine Days Gayatri Mahamantra Anushthan 2023: नवरात्र में साधना में जुटे साधक

Nine Days Gayatri Mahamantra Anushthan 2023: वांसतिक नवरात्र पर शहर के अलग — अलग क्षेत्रों में नौ दिवसीय अनुष्ठानों का आयोजन हो रहा है,जिसमें साधक बढ़ चढ़कर इसमें भाग ले रहे हैं। शिला देवी , मनसा माता, दुर्गा माता मंदिर में अष्टमी का भव्य आयोजन किया गया , जिसमें श्रद्धालुओं उमड़ी भीड़।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Mar 29, 2023

Nine Days Gayatri Mahamantra Anushthan 2023: नवरात्र में साधना में जुटे साधक

Nine Days Gayatri Mahamantra Anushthan 2023: नवरात्र में साधना में जुटे साधक

जयपुर। वांसतिक नवरात्र (Nine Days Gayatri Mahamantra Anushthan 2023) में गायत्री परिवार की ओर से ब्रह्मपुरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में नौ दिवसीय गायत्री महामंत्र अनुष्ठान हो रहा है। इसमें प्रतिदिन ध्यान, आरती, नादयोग, दैनिक यज्ञ की व्यवस्था की हुई है। अनुष्ठान में नैष्ठिक साधकों ने सद्बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ गायत्री महामंत्र का जप कर रहे हैं। साधकों ने अखंड दीपक के समक्ष मौन रहकर सुबह और शाम 27 माला का जाप कर रहे हैं। अनुष्ठान में प्रत्येक साधक 24 हजार गायत्री मंत्र का जाप कर रहे हैं। दोपहर को सामूहिक स्वाध्याय और समूह चर्चा पर की जाती है।

यहां भी हो रहें अनुष्ठान

Jaipur Nine Days Gayatri Mahamantra Anushthan 2023: गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के अलावा गायत्री शक्तिपीठ वाटिका, वेदना निवारण केन्द्र सहित कई चेतना केन्द्रों में भी सामूहिक अनुष्ठान किया जा रहा है। गायत्री चेतना केन्द्र दुर्गापुरा पर नवरात्रि अनुष्ठान के छठवें दिन करीब सौ श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित की। साधकों ने सुबह 6 बजे ध्यान कर जप किया। देवपूजन के बाद गायत्री महामंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के साथ अपनी आहुतियां अर्पित की।


अष्टमी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Jaipur Nine Days Gayatri Mahamantra Anushthan 2023: चैत्र शुक्ल अष्टमी पर बुधवार को मंदिरों में विशेष कार्यक्रम के आयोजन हो रहे हैं। आमेर स्थित शिला माता मंदिर व दुर्गापुरा स्थित दुर्गा माता मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ नजर आई। श्रद्धालु अष्टमी को कन्याओं का पूजन कर भोजन कर रहे हैं। आमेर रोड स्थित मनसा माता मंदिर में महाअष्टमी पूजन के बाद सोलह प्रकार की संधि पूजा की और 108 दीपों से आरती की गई।