22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संत प्रकाशदास ने मुख्यमंत्री से गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की दिशा में प्रभावी पहल का किया आग्रह

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 31, 2026

Rajasthan

निवाई. उपखंड क्षेत्र के गांव झरन्या किवाड़ा स्थित श्री दादू दयाल गोशाला श्रद्धा, भक्ति और भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के अनुपम भावों से जीवंत नजर आई। संत प्रकाश दास महाराज के सान्निध्य में आयोजित गुरु वंदन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से भेजा गया गुरु वंदन संदेश समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में विधायक रामसहाय वर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से भेजा गया गुरु वंदन संदेश पढ़कर सुनाया। इसके बाद विधायक, तहसीलदार सृष्टि जैन, निवर्तमान प्रधान रामअवतार लांगड़ी, पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने मुख्यमंत्री की ओर साथ संत प्रकाश दास महाराज को श्रीफल, शॉल, फलों की टोकरी, मिठाई भेंट की और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। समारोह में विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान ईश्वर से भी श्रेष्ठ माना गया है। गुरु का सान्निध्य समाज में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सेवा भाव को सशक्त बनाता है। संत प्रकाश दास महाराज ने मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए सम्मान एवं संदेश के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल संत समाज और सनातन संस्कृति के प्रति सरकार की आस्था और सम्मान का परिचायक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की जड़ें संत परंपरा, गो सेवा और धर्म संरक्षण में निहित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की दिशा में प्रभावी पहल करने का आग्रह करते हुए कहा कि गो संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है। समारोह के दौरान के दौरान गोशाला परिसर भक्तिमय, गुरु वंदना से गुंजायमान रहा। समारोह में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
फोटोकेप्शन
एनई3007सीडी-निवाई. संत प्रकाशदास को मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए उपहार भेंट करते विधायक।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग