जयपुर

लाहोटी का टिकट काटने पर बवाल, कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर टायर जलाकर किया विरोध

भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची में सांगानेर से विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। इसे लेकर लाहोटी के कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त रोष है। नाराज कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा मुख्यालय जाकर प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Oct 22, 2023
लाहोटी का टिकट काटने का विरोध, कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर टायर जलाकर किया विरोध

जयपुर। भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची में सांगानेर से विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। इसे लेकर लाहोटी के कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त रोष है। नाराज कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा मुख्यालय जाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टायर जलाए और 'भजन लाल मुर्दाबाद' के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने शर्मा को बाहरी बताते हुए लाहोटी को टिकट देने की मांग की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के अंदर नेताओं से भी मुलाकात की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भजन लाल शर्मा को क्षेत्र में कोई व्यक्ति नहीं जानता है। जब से उन्हें टिकट दिया है, कार्यकर्ता यही पूछ रहे हैं कि भजन लाल शर्मा कौन है। उन्होंने कहा कि लाहोटी लगातार पांच साल से क्षेत्र में सक्रिय है। हर व्यक्ति के सुख-दुख में भागीदार हैं। पार्टी ने उनका टिकट काटकर गलत किया है। हम कार्यकर्ता इसका विरोध करते हैं। आपको बता दें कि लाहोटी वर्तमान में सांगानेर विधानसभा से विधायक हैं। यह भाजपा की परंपरागत सीट है, जहां पर घनश्याम तिवाड़ी तीन बार विधायक रहे चुके हैं। इस सीट से विद्या पाठक 1977 से 1990 तक चार बार विधायक रही हैं। पाठक एक बार जनता पार्टी और तीन बार भाजपा से विधायक रहीं। इसके बाद इसी सीट पर इंदिरा मायाराम 1993 से 2003 तक दो बार कांग्रेस से विधायक रहीं।

Published on:
22 Oct 2023 04:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर