5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसलिए फायदेमंद है सांगरी की सब्जी, खरगोश पर हुआ शोध

HEALTH NEWS IN HINDI : खेजड़ी के फली ( Sangri ) सांगरी से बनी सब्जी मारवाड़ के साथ राजस्थान में पीढ़ियो से खाई जा रही है । राजस्थान के साथ अब ये सब्जी देश विदेश में भी पसंद की जाने लगी है। पुरखों ने इसके औषधीय गुणों को सदियों पहले पहचान लिया था। अब वैज्ञानिक शोध में पता चला है कि सांगरी बाजार में मिलने वाली ( Cholesterol ) कोलेस्ट्रॉल घटाने वाली दवा स्टेटिन से कहीं अधिक असरकारक है।
less than 1 minute read
Google source verification
sangri-jodhpur-news-jayanarayan-university

HEALTH NEWS IN HINDI : खेजड़ी के फली ( Sangri ) सांगरी से बनी सब्जी मारवाड़ के साथ राजस्थान में पीढ़ियो से खाई जा रही है । राजस्थान के साथ अब ये सब्जी देश विदेश में भी पसंद की जाने लगी है। पुरखों ने इसके औषधीय गुणों को सदियों पहले पहचान लिया था। अब वैज्ञानिक शोध में पता चला है कि सांगरी बाजार में मिलने वाली ( Cholesterol ) कोलेस्ट्रॉल घटाने वाली दवा स्टेटिन से कहीं अधिक असरकारक है।

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग की ओर से खरगोश के लीवर पर किए गए परीक्षण से यह निष्कर्ष सामने आया हैं। विवि के डॉ हीराराम के नेतृत्व में तीन साल तक चले शोध के दौरान खरगोश पर सांगरी के विलायकों के सत का प्रयोग किया । इसमे इस एंजाइम के निष्क्रिम होने और कोलेस्ट्रॉल कम होने के परिणाम हासिल हुए । सांगरी न केवल कॉलेस्ट्रोल कम करती है बल्कि मुक्त मूलकों कों खत्म कर एजिंग प्रोसेस रोकती है । लीवर में मौजूद हाइड्रोक्सी-मेथीलग्यूटेरिल-कॉएंजाइम एरिंडक्टेज कोलेस्ट्रॉल के लिए जिम्मेदार है ।

आपको बता दे बाजार में कई प्रकार के स्टेटिन दवाएं उपलब्ध हैं । स्टेटिन का अधिक उपयोग से सिरदर्द,मचली जैसे शिकायत हैं जबकि सांगरी की कोई साइड इफेक्ट नहीं है । सांगरी ने बाजार में उपलब्ध दवा की तरह इस एंजाइम को ही ब्लॉक कर दिया। कोलेस्ट्रॉल रक्त के प्रवाह में बाधा उत्पन्न करती है । िससे हार्ट अटैक,ब्रेन स्ट्रोक का खतरा रहता है ।