12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

sankashti chaturthi : परकोटा गणेश मंदिर में सजी झांकी, महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर खोला व्रत

जयपुर, वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि सहित अन्य विशेष योग-संयोग में महिलाओं ने संकष्टी चतुर्थी (सकट चौथ) का व्रत किया। भगवान गणेश और चौथ माता की पूजा कर कथा सुनी। साथ ही अखंड सौभाग्य की कामना की। सूर्योदय से पूर्व स्नान के बाद महिलाओं ने […]

Google source verification

जयपुर, वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि सहित अन्य विशेष योग-संयोग में महिलाओं ने संकष्टी चतुर्थी (सकट चौथ) का व्रत किया। भगवान गणेश और चौथ माता की पूजा कर कथा सुनी। साथ ही अखंड सौभाग्य की कामना की। सूर्योदय से पूर्व स्नान के बाद महिलाओं ने पूजा स्थल पर भगवान गणेश, माता पार्वती और शिवजी की स्थापना कर विधिवत पूजा की। देर रात्रि 10:20 बजे चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला। साथ ही परिवार के बड़े-बुजुगों का आशीर्वाद भी लिया।

sankashti chaturthi इस मौके पर शहर के गणेश मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। भगवान गजानंद के झांकी सजाकर मोदकों का भोग लगाया गया। चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर पर संकट चतुर्थी पर महंत प. अमित शर्मा के सान्निध्य में विभिन्न आयोजन हुए। सर्व प्रथम गणेश जी महाराज का पंचामृत के साथ केवड़ा, गुलाब व केसर जल से अभिषेक किया गया। गणेश जी को सिंदूर का चोला अर्पण कर नवीन पोशाक धारण कराई गई। इसके बाद प्रथम पूज्य को मोदकों का भोग लगा कर फूल बंगला झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर गणेश जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।