अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की संभागीय महिला कार्यकारिणी
का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को वीरसावरकर नगर स्थित एक निजी विद्यालय
परिसर में हुआ।
अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की संभागीय महिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को वीरसावरकर नगर स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में हुआ।
इसमें संभागीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने साहित्यकार पुरुषोत्तम पंचोली, शिवनारायण उपाध्याय, विजय जोशी, भगवती प्रसाद गौतम का व इंदु गौतम ने साहित्यकार कमला कमलेश का सम्मान किया।
मुख्य अतिथि रहे महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनारायण पंचोली ने समाज के लोगों को संस्कृत, वेद विज्ञान और गुरुकुल शिक्षा पद्दति का प्रचार करने पर जोर दिया।
अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. लखन शर्मा ने की। महासभा की महिला प्रदेशाध्यक्ष रेणु गुर्जर गौड़ ने संभागीय महिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।