10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संत रविदास की 650 वीं जयंती पर देवली पहुंची कलश वंदन यात्रा

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 10, 2026

Rajasthan

देवली. संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता अभियान के तहत शनिवार को कलश वंदन यात्रा देवली पहुंची। भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर एवं जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।

अंकित जैन डाबर ने बताया कि संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में कलश वंदन यात्राएं निकाली जा रही हैं। यात्रा के माध्यम से संत रविदास के जीवन, विचारों और समाज के प्रति योगदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान मोहन बच्चेतियां, मोहन ठागरिया एवं नवल चतुर्वेदी ने संत रविदास के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व आईएएस शिवजी राम प्रतिहार, जितेंद्र चौधरी, अजय सिंह, नवनीत धाकड़, राजकुमारी सेन, कुलदीप सेन, राजेंद्र साहू, योगेंद्र सिंह, शिव धाकड़, सुमित गौतम, नवरंग वर्मा, राजेश मल्होत्रा, गौरव बैरवा, प्रकाश चंदेल, अशोक मंडल, सोनू चांगरा, रमेश खींची, रामप्रसाद वाल्मीकि, देवेंद्र सोनगरा मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन:
देवली. कलश वंदन यात्रा के दौरान संत रविदास की जीवनी के पोस्टर का विमोचन करते भाजपा कार्यकर्ता।