1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरदारशहर उप चुनाव : स्टार प्रचारकों की सूची जारी, राजे-पूनियां सहित 40 के नाम

सरदारशहर के उप चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। अब दोनों ही पार्टियां प्रचार में जुटेगी। भाजपा ने उप चुनाव के लिए उन 40 नेताओं की सूची जारी की है जो भाजपा प्रत्याशी अशोक पिंचा के पक्ष में प्रचार करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Nov 16, 2022

सरदारशहर उप चुनाव : स्टार प्रचारकों की सूची जारी, राजे-पूनियां सहित 40 के नाम

सरदारशहर उप चुनाव : स्टार प्रचारकों की सूची जारी, राजे-पूनियां सहित 40 के नाम

जयपुर। सरदारशहर के उप चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। अब दोनों ही पार्टियां प्रचार में जुटेगी। भाजपा ने उप चुनाव के लिए उन 40 नेताओं की सूची जारी की है जो भाजपा प्रत्याशी अशोक पिंचा के पक्ष में प्रचार करेंगे। पार्टी की ओर जारी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के साथ नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नाम भी शामिल हैं।

इनके अलावा प्रदेश प्रभार अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ी लाल मीणा, राजेंद्र गहलोत, सांसद कनकमल कटारा, सीपी जोशी, नरेंद्र खींचड़, राहुल कस्वां, दीया कुमारी, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, विधायक कैलाश मेघवाल, मदन दिलावर, भजन लाल शर्मा, मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी, पंकज गुप्ता, हिमांशु शर्मा, अलका मूंदड़ा, पूर्व विधायक प्रभुलाल सैनी, धर्मवीर पुजारी, रामगोपाल सुथार, रामसिंह कस्वां, अभिनेष महर्षि, बिहारीलाल विश्नोई, बलवीर लूथरा, निर्मल कुमावत, हरलाल सारण और मोहन मोरवाल को भी प्रचार सूची में शामिल किया गया है।