
Bjp President Satish Poonia : प्रदेशाध्यक्ष के रूप में दो साल पूरे, लिखा उपेक्षा, अपमान, विरोध और संघर्ष क्या कुछ नहीं देखा
जयपुर।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में सोमवार को दो साल पूरे हो गए। 2019 में आज ही के दिन पूनियां का प्रदेशाध्यक्ष के पद पर निर्वाचन हुआ था। इसे लेकर आज भाजपा मुख्यालय पर जश्न का माहौल नजर आया। पूनियां का मोर्चा और जयपुर शहर की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।
ढोल—नगाड़े की धुनों पर कार्यकर्ताओं ने पूनियां के भाजपा मुख्यालय पहुंचते ही जमकर नारेबाजी की। किसी ने साफा पहनाकर तो किसी ने बुके भेंटकर पूनियां को दो साल के कार्यकाल के लिए बधाई दी। इसके बाद भाजपा मुख्यालय के मुख्य हॉल में भी स्वागत का कार्यक्रम रखा गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, शहर भाजपा महामंत्री कुलवंत सिंह सहित विभिन्न मोर्चा पदाधिकारियों के साथ ही आमेर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों ने पूनियां का स्वागत किया।
मुझे तीन पीढ़ियों के साथ काम करने का अवसर मिला
पूनियां ने कहा कि उपेक्षा, अपमान, विरोध और संघर्ष क्या कुछ नहीं देखा, क्या कुछ सामना नहीं किया। मेरा सौभाग्य है कि मुझे तीन पीढ़ियों के साथ काम करने और सीखने का अवसर मिला। विगत दो वर्षों में अधिकांश समय कोरोना की महामारी से मुक़ाबले में बीता, लेकिन यह भी गौरवपूर्ण है कि पार्टी के एक एक कार्यकर्ता ने इस भीषण महामारी में सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
उप चुनाव में हार ने विरोधियों को बोलने का मौका दिया
पूनियां ने कहा कि विधानसभा के उपचुनावों में आकलन और प्रबंधन की त्रुटि ने विरोधियों को कुछ कहने का अवसर ज़रूर दिया है, लेकिन यह निराशा अल्पकालिक है, क्योंकि पहले भी हम इस तरह के परिणामों का मुक़ाबला कर आगे बढ़े हैं।
Published on:
27 Dec 2021 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
