
सतीश पूनिया की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, निकाले जा रहे सियासी मायने
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने दिल्ली में राजस्थान के सांसदों की बैठक से पहले केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इन मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैठक से पहले केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर पूनिया कौनसा सियासी संदेश देना चाह रहे हैं। पूनिया के इस रुख से उनके विरोधी खेमे के नेता सक्रिय हो गए हैं। पूनिया ने दिल्ली प्रवास के पहले दिन केंद्रीय रेल एवं दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ शिष्टाचार भेंट की। इसके अलावा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से भेंट कर पूनियां ने प्रदेश के विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।
गड़करी से मुलाकात
पूनिया ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली-मुम्बई के बीच बन रहे एक्सप्रेस-वे विकसित, जयपुर-दिल्ली नेशनल हाइवे के नवीनीकरण सहित कई कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।
Published on:
05 Aug 2021 08:38 pm
