22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतीश पूनिया का बयान, बोले मेरे बाद जोशी ही योग्य उत्तराधिकारी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने के बाद सतीश पूनियां ने शुक्रवार को जयपुर में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सी.पी. जोशी ने युवा मोर्चा के साथ पार्टी के भीतर भी कई पदों पर कार्य किया है। उनकी एक जागरूक सांसद के रूप में अच्छी भूमिका है। मेरे बाद वही योग्य उत्तराधिकारी है जो अच्छे तरीके से काम करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Mar 24, 2023

सतीश पूनिया का बयान, बोले मेरे बाद जोशी ही योग्य उत्तराधिकारी

सतीश पूनिया का बयान, बोले मेरे बाद जोशी ही योग्य उत्तराधिकारी

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने के बाद सतीश पूनियां ने शुक्रवार को जयपुर में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सी.पी. जोशी ने युवा मोर्चा के साथ पार्टी के भीतर भी कई पदों पर कार्य किया है। उनकी एक जागरूक सांसद के रूप में अच्छी भूमिका है। मेरे बाद वही योग्य उत्तराधिकारी है जो अच्छे तरीके से काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता हूं। हमें विचार के प्रति और संगठन के प्रति काम करने की प्रेरणा वरिष्ठ नेताओं से मिलती है। कोरोना के कालखंड से लेकर भीषण महामारी में सेवा का संकल्प लेकर हमने काम किया। संगठन की रचना को धरातल तक बूथों तक पहुंचाया। प्रदेश में पेपर लीक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे तमाम मुद्दों को उठाया। राजस्थान में पार्टी ने मुखर होकर आंदोलन को एक नई शक्ल दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ हम सब लोग माहौल स्थापित करने में सफल रहेा कांग्रेस ने अराजकता फैलाई है। भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता संकल्पित हैं। हमारा मिशन है कि 2023 में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करें और भाजपा को पूर्ण बहुमत से काबिज करें। 2024 में लोकसभा की 25 की 25 सीटें जीतें।

साधारण किसान परिवार का सदस्य

पूनियां ने कहा कि मैं साधारण किसान परिवार का कार्यकर्ता हूं। जिसे प्रदेशाध्यक्ष जैसा जिम्मा देना मेरे लिए सौभाग्य सम्मान की बात थी। पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने पूरी शिद्दत के साथ परिश्रम के साथ काम किया। मैंने जहां कहा वहीं कार्यकर्ता खड़े मिले। आज भी हम सब इस बात के लिए संकल्पित हैं कि सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं।