
अक्सर हम अंजाने में ही अपनी कुछ ऐसी आदतें बना लेते हैं या इस तरह से ऑनलाइन और मार्केट से खरीदारी करते हैं कि पैसा सिर्फ खर्च होता रहता है और काफी कोशिशों के बाद भी बचत हो ही नहीं पाती। किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने के लिए यह जरूरी है कि आपके पास एक अच्छा बैंक बैलेंस हो इसलिए कुछ ऐसे उपाय करने होंगे ताकि आप स्मार्ट तरीके से शॉपिंग करते हुए पैसों की बचत भी कर पाएं। आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में:
प्लान करें और फिर करें खरीदारी: मार्केट से किचन का सामान या सब्जियां लेने जाना हो तो एक बार कैबिनेट और फ्रिज चेक कर लें। कई बार ऐसा होता है कि हम वे सामान भी ले आते हैं, जो कि पहले से मौजूद होता है। खासतौर से टोमेटो सॉस, चीज स्लाइस, मेयोनीज और दालें आदि चेक कर लें। फिर उसी हिसाब से शॉपिंग लिस्ट को अपडेट करें। स्मार्ट मैनेजमेंट से पैसे बचाने में मदद मिलेगी।
घर से पानी लेकर चलें: बोतलबंद पानी खरीदने से बचें। यह खर्चे को बढ़ाता है। इसे कम करने के लिए घर से ही पानी लेकर चलें। इससे आप पर्यावरण पर प्लास्टिक के भार को भी कम करने में मदद कर पाएंगे।
घर से पानी लेकर चलें: बोतलबंद पानी खरीदने से बचें। यह खर्चे को बढ़ाता है। इसे कम करने के लिए घर से ही पानी लेकर चलें। इससे आप पर्यावरण पर प्लास्टिक के भार को भी कम करने में मदद कर पाएंगे।
भुगतान समय पर करें: कोई फीस जमा करनी हो या बिल पे करना हो। सभी चीजों का समय पर भुगतान करें। इसके लिए मोबाइल फोन पर रिमाइंडर सेट कर लें ताकि लेट फीस न देनी पड़े।
अनहेल्दी हैबिट्स को छोडऩे में ही भलाई: अनहेल्दी हैबिट्स जैसे कि अत्यधिक जंक फूड खाना, सॉफ्ट ड्रिंक की अधिकता, सिगरेट पीना या शराब का सेवन, ये न केवल सेहत के लिए बुरी हैं बल्कि पॉकेट पर भी भारी पड़ती हैं। बचत को बढ़ाना चाहते हैं तो इनसे दूरी बना लें। इन आदतों को फौरन छोडऩा संभव न हो तो धीरे-धीरे प्रयास करें। जब शरीर स्वस्थ रहेगा तो मेडिकल खर्च भी कम होगा।
कूपन देने वाली साइट्स: कई ऐसी वेबसाइट्स हैं, जो निश्चित भुगतान पर किसी अन्य साइट से खरीदारी करने का कूपन देती हैं। इस कूपन के लिए जो राशि आप देते हैं, खरीदारी उससे अधिक की ही होती है। ये गिफ्ट कूपन से अलग डिस्काउंट कूपन होते हैं।
Published on:
19 Aug 2020 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
