
Jaipur 6AM : योग करते लोग। फोटो पत्रिका
Jaipur 6 AM : भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर काम, जिम्मेदारियों और स्क्रीन टाइम के बीच खुद के लिए समय निकालना भूल जाते हैं। ऐसे में रविवार सुबह 28 जून को खुद को एक हेल्दी ब्रेक देने का मौका मिला। राजस्थान पत्रिका की पहल पर ‘जयपुर 6 एएम : एक्सपीरियंस योर सिटी’ के तहत शहर एक बार फिर ऊर्जा, उत्साह और पॉजिटिव वाइब्स से भर उठा है।
रविवार सुबह 6 से 8 बजे तक पत्रिका गेट, जवाहर सर्कल और वैशाली नगर के नर्सरी पार्क में योग, जुम्बा, मेडिटेशन, फिटनेस एक्टिविटी और पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चे, युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक सहित हर उम्र के लोगों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। यह सिर्फ फिटनेस इवेंट नहीं, बल्कि परिवार संग क्वालिटी टाइम बिताने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने का उत्सव था। लोगों ने उत्साहपूर्वक इसमें हिस्सा लिया और सोशल मीडिया पर यादगार पल साझा किए।
योग परिवार वैशाली नगर के तत्वावधान में योग, संगीत और मेडिटेशन कार्यक्रम लोगों ने जमकर हिस्सा लिया। जुम्बा से एनर्जेटिक शुरुआत हुई। साथ ही पारंपरिक खेलों का भी लोगों ने खूब मजा लिया। इस कार्यक्रम में बच्चे, महिलाएं, बजुर्ग और युवाओं ने हिस्सा लिया। अभी कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। अभी और मस्ती भरे कार्यक्रम होने हैं।
अपडेट और वाइब के लिए इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : Jaipur6AM
सुबह 6 से 8 बजे तक जवाहर सर्कल स्थित पत्रिका गेट पर टीम मित्राय के संयोजन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सामूहिक योग के जरिए दिन की ऊर्जावान शुरुआत हुई। डॉ. विनीत शर्मा और रश्मि शर्मा ने प्रतिभागियों को संगीत के बीच योगाभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। यहां पर संगीत और संस्कृति की रंगत देखने को मिली। फिल्म और वेब सीरीज में अभिनय कर चुके टीटू वर्मा ने अपनी गायिकी से माहौल को सुरमय बनाया।
वहीं, विश्वप्रसिद्ध कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो ने टीम के साथ मनमोहक प्रस्तुति देकर राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया। हरि डांगी, नेहा पाठक, नेहा भार्गव, वीरू बेनीवाल ने अपनी टीम के साथ भक्ति संगीत गायन की प्रस्तुति दी।
Updated on:
28 Jun 2026 07:19 am
Published on:
28 Jun 2026 06:40 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
