4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फूलों को सेनेटाइज कर हो रहा शिवजी का श्रृंगार

सावन के दूसरे सोमवार (sawan monday) को भी शहर के प्रमुख शिवालयों में भक्त शिवजी का जलाभिषेक नहीं कर पाए। मंदिरों के बाहर पुलिस का पहरा रहा। झाड़खंड महादेव (Jhadkhand Mahadev)और ताड़केश्वर महादेव (Tadkeshwar Mahadev) के विशेष झांकियां सजाई गई। झाड़खंड महादेव के श्रृंगार से पहले फूलों को सेनेटाइज किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
फूलों को सेनेटाइज कर हो रहा शिवजी का श्रृंगार

फूलों को सेनेटाइज कर हो रहा शिवजी का श्रृंगार

फूलों को सेनेटाइज कर हो रहा शिवजी का श्रृंगार
— सावन का दूसरा सोमवार
— झाड़खंड महादेव और ताड़केश्वर महादेव में सजी विशेष झांकी
जयपुर। सावन के दूसरे सोमवार (sawan monday) को भी शहर के प्रमुख शिवालयों में भक्त शिवजी का जलाभिषेक नहीं कर पाए। मंदिरों के बाहर पुलिस का पहरा रहा। झाड़खंड महादेव (Jharkhand Mahadev)और ताड़केश्वर महादेव (Tadkeshwar Mahadev) के विशेष झांकियां सजाई गई। झाड़खंड महादेव के श्रृंगार से पहले फूलों को सेनेटाइज किया गया। इसके बाद फूलों की आकर्षक झांकी सजाई गई। लोगों ने झाड़खंड महादेव और ताड़केश्वर महादेव के सजी विशेष झांकियों के ऑनलाइन दर्शन किए।

कोरोना के चलते सावन के सोमवार को झाड़खंड महादेव और ताड़केश्वर महादेव मंदिर में तड़के से देर रात तक लगने वाली भक्तों की कतार इस बार नजर नहीं आ रही है। क्वींस रोड स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर दर्शनार्थियों के बंद रहा। मंदिर में सुबह आरती के साथ ही विशेष झांकी के दर्शन हुए। शाम को फूलों की विशेष झांकी सजाई गई। श्रीबब्बू सेठ मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि मंदिर में सेवागीरों को प्रवेश हाथों को सेनेटाइज करने के बाद ही दिया जा रहा है। वहीं मंदिर में बाबा के श्रृंगार में काम आने वाले फूलों को भी सेनेटाइज करने के बाद ही काम लिया जा रहा है। भक्तों को झांकी के ऑनलाइन दर्शन करवाये गए। मंदिर में रोजाना फूलों की विशेष झांकी सजाई जा रही है।

चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में तड़के पुजारी परिवार ने ताड़क बाबा की पूजा अर्चना कर विशेष झांकी सजाई गई। शाम को बाबा के फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। कूकस स्थित सदाशिव ज्योतिलिंगेश्वर महादेव मंदिर, बनीपार्क स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर के अन्य प्रमुख शिवालय भी दर्शनार्थियों के लिए बंद रहे। हालांकि कॉलोनियों के छोटे मंदिरों में भक्तों ने शिवजी के जलाभिषेक किया।