6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिवालय से लेकर विभागों तक एक ही सवाल-कौन बनेगा मुख्यमंत्री

जयपुर. विधानसभा चुनावों में मतगणना से पहले सचिवालय से लेकर विभागों तक किसकी बन रही सरकार का सवाल गूंज रहा था। मतगणना के बाद सोमवार को सप्ताह के पहले दिन सचिवालय, विभागों में कामकाज कौन बनेगा मुख्यमंत्री के सवाल के साथ शुरू हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Chauchan

•

Updated: 4 Dec 2023, 11:28 PM IST

rajasthan_secretariat_

एक ही सवाल-कौन बनेगा मुख्यमंत्री

सचिवालय से लेकर विभागों तक एक ही सवाल-कौन बनेगा मुख्यमंत्री
जयपुर. विधानसभा चुनावों में मतगणना से पहले सचिवालय से लेकर विभागों तक किसकी बन रही सरकार का सवाल गूंज रहा था। मतगणना के बाद सोमवार को सप्ताह के पहले दिन सचिवालय, विभागों में कामकाज कौन बनेगा मुख्यमंत्री के सवाल के साथ शुरू हुआ। अधिकारी से लेकर कर्मचारियों के बीच सुबह से शाम तक नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं चलती रहीं। जीते हुए दिग्गजों पर चर्चा करते हुए एक ही सवाल कार्मिक पूछ रहे थे कि दिल्ली पुराने पर दांव लगाएगी या नए को प्रदेश की कमान सौंपेगी।
अपने-अपने कयास
सचिवालय में कैंटीन, कार्मिक विभाग, वित्त विभाग, खाद्य भवन व परिसर में दिनभर नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहा। सभी राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा करते रहे। चर्चा में सभी के पास नए मुख्यमंत्री का अपना चेहरा था।
दिल्ली से होगा तय, नाम चौंकाएगा
जल भवन, विद्युत भवन, स्वास्थ्य भवन व अन्य कार्यालयों में भी नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। जल भवन कैंटीन में नए मुख्यमंत्री को लेकर आधा घंटे तक गर्मागर्म चर्चा हुई। कोई चेहरा क्यों मुख्यमंत्री बन सकता है इसे लेकर कर्मचारी अपने-अपने तर्क दे रहे थे। चर्चा में शामिल एक वरिष्ठ कार्मिक ने कहा कि यहां सिर्फ कयासों की हवाबाजी है और नया मुख्यमंत्री कौन होगा यह दिल्ली तय करेगा और दिल्ली से कोई चौंकाने वाला नाम ही आएगा।
जल्द सामने आ जाएगा नाम
विद्युत भवन में भी नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं जोरों पर थीं। दिल्ली पहुंचे नेताओं को लेकर भी कयास लगाए जा रहे थे। कार्मिकों का कहना था कि दो दिन में नए मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आ जाएगा। केन्द्रीय नेतृत्व लोकसभा चुनाव के हिसाब से नया मुख्यमंत्री तय करेगा।