
मरीज व एक आवश्यक परिजन को ही मिलेगा प्रवेश, अनावश्यक भीड़ पर रहेगी रोक
देवली. मरीजों के हितों की सुरक्षा और अस्पताल में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उप जिला चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने परिसर में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए हैं।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविराज सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब केवल मरीज और उसके साथ एक आवश्यक परिजन को ही अस्पताल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसका उद्देश्य अस्पताल में अनावश्यक भीड़भाड़ को नियंत्रित करना और मरीजों को बेहतर एवं सुचारू स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड अस्पताल परिसर में बिना किसी कार्य के घूमने वाले लोगों और अनावश्यक भीड़ पर नजर रखेंगे। इससे अस्पताल का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा और चिकित्सकीय कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।
अस्पताल प्रशासन ने आमजन और मरीजों के परिजनों से नई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि सभी के सहयोग से अस्पताल में अनुशासन, सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी।
फोटो कैप्शन:
देवली. उप जिला चिकित्सालय परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड।
Updated on:
30 Jul 2026 06:00 am
Published on:
30 Jul 2026 06:00 am
