
पुष्कर तीर्थ में विदेशियों को बेच रहे नशा, निराश्रित गोवंश भूखा-प्यासा : संत दिनेशगिरी
जयपुर। पुष्कर में राम स्नेही गार्डन में गो संरक्षण पर एक दिवसीय सम्मेलन में गोपालक संतों ने गहलोत सरकार को गो रक्षा पर उठाए गए कदमों के लिए क्लीन चिट दी। गोसेवा समिति प्रदेशाध्यक्ष संत दिनेशगिरी (Goseva Samiti State President Saint Dineshgiri) ने कहा कि राजस्थान (Rajasthan) देश का पहला राज्य है, जहां गायों के संरक्षण के लिए गोपालन विभाग (Gopalan Department for the protection of cows rajasthan) बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में समिति ने इसकी कल्पना की थी जो अब साकार हुई है। समिति उपाध्यक्ष संत रघुनाथ भारती ने कहा कि सरकार ने गोशालाओं को 9 माह का अनुदान देने की घोषणा की है।
पुष्कर में नशे का कारोबार, गोमाता भूखी
संत दिनेश गिरी ने कहा कि पुष्कर तीर्थ में विदेशियों को नशा बेचा जा रहा है, लेकिन निराश्रित गोवंश भूखा व प्यास है। इसकी अलख जगाने के मकसद से ही गो पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
सेवा समिति का संकल्प
दिनेश गिरी ने बताया कि प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओं में पशु चिकित्सालय खोलने, 200 ही एम्बुलेन्स की व्यवस्थाएं करने का समिति का संकल्प है। उन्होंने पुष्कर को पॉलीथिन मुक्त करने तथा गोवंश युक्त करने का संकल्प भी बताया।
प्रमुख मांगें
देश में सन 1947 से पूर्व की तमाम गोचर भूमियों को आरक्षित करें। केन्द्र गो संरक्षण का कानून बनाए तथा गोवंश से उत्पादित सामान के विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराए। गोसेवा समिति प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गिरी ने सेवा समिति की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें नांद गोशाला के संत समताराम को जिला संरक्षक, धीरजराम रामस्नेही को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अलावा 27 सदस्य बनाए गए हैं।
Updated on:
24 Feb 2023 01:20 am
Published on:
23 Feb 2023 11:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
