राजस्थान के हाईवे पर स्थित होटलों में वेश्यावृत्ति का कार्य होने की सूचना मिली है। सूचना है कि जयपुर-अजमेर हाइवे पर बने अधिकतर होटल अय्याशी के अड्डे बने हुए है, यहां इन होटलों मेंं लोग बेखौफ दिन-रात अय्याशी करते रहते हैै। जब इसकी शिकायत पत्रिका को मिली तो पत्रिका ने लोगों की शिकायत पर इसकी पड़ताल की और पत्रिका ने होटलों पर हो रहे वेश्यावृत्ति का पूरा मामला सामने आया। वेश्यावृति के इस खेल में क्षेत्रीय पुलिस की मिलीभगत का खेल साफ देखा गया।