22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इसी पर्यटन सीजन में पटरी पर दौड़ेगी शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स

Palace on Wheels पैलेस ऑन व्हील्स इस पर्यटन सीजन में ही चलेगी। यह ट्रेन भारत गौरव ट्रेन पॉलिसी के तहत चलाई जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
इसी पर्यटन सीजन में पटरी पर दौड़ेगी शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स

इसी पर्यटन सीजन में पटरी पर दौड़ेगी शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स

Palace on Wheels जयपुर। पैलेस ऑन व्हील्स इस पर्यटन सीजन में ही चलेगी। यह ट्रेन भारत गौरव ट्रेन पॉलिसी के तहत चलाई जाएगी। पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि इस पर्यटन सीजन से पैलेस ऑन व्हील्स चलेगी। इसे लेकर केन्द्र सरकार से एमओयू करेंगे। भारत गौरव ट्रेन पॉलिसी के तहत पैलेस ऑन व्हील्स चलाई जाएगी।

पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ का कहना है कि एक अप्रेल 2022 से सारी ट्रेन भारत गौरव ट्रेन पॉलिसी के तहत चलेंगी। मार्च 2020 तक चल रही थी, अब बदलाव किया है, पहले शेयरिंग के तहत चल रही है। अब यह ट्रेन केन्द्र सरकार के सहयोग से चलेगी। ट्रेन हमारी रहेगी, इसे किराए पर केन्द्र को दिया जाएगा।

पहले यह लिया था निर्णय
आपको बतादें कि मई माह में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक में 'पैलेस ऑन व्हील्स' को चलाने का निर्णय लिया गया था। तब 'पैलेस ऑन व्हील्स' ट्रेन का संचालन भारतीय रेलवे के साथ निजी सहभागिता पर करने का निर्णय गया था।