6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि आज से…त्योहारी सीजन के साथ-साथ खरीदारी का भी होगा श्रीगणेश

Shardiya Navratri 2023: श्राद्धपक्ष का समापन होने के साथ ही रविवार से पर्वों की शुरुआत होगी। दिवाली तक कई बड़े पर्व रहेंगे। बाजारों में ग्राहकी गुलजार रहने के साथ ही रेकॉर्ड धनवर्षा होगी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

Oct 15, 2023

shardiya_navratri_2023.jpg

जयपुर। Shardiya Navratri 2023: श्राद्धपक्ष का समापन होने के साथ ही रविवार से पर्वों की शुरुआत होगी। दिवाली तक कई बड़े पर्व रहेंगे। बाजारों में ग्राहकी गुलजार रहने के साथ ही रेकॉर्ड धनवर्षा होगी। धनतेरस और दिवाली से पहले रविवार से शारदीय नवरात्र के पहले दिन से वाहन, भूमि, भवन, स्वर्ण आभूषण और अन्य गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीद-फरोख्त करने के लिए सात दिन कई शुभ योगों का संयोग रहेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक यह ऐेसे मुहूर्त ऐसे हैं कि जिनमें की गई खरीदी शुभ-मंगलकारी और समृद्धिदायी रहेगी।

यह भी पढ़ें : नवरात्र में हाथी पर सवार होकर आएगी माता, घट स्थापना के लिए मिलेंगे सिर्फ 46 मिनट, जानें श्रेष्ठ मुहूर्त

400 करोड़ रुपए से अधिक का बाजार
जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि 25 प्रतिशत अधिक व्यापार होने की उम्मीद है। धर्म के प्रति लोगों की आस्था दिनोंदिन बढ़ी है पूजा से लेकर खरीदारी का बाजार परवान पर रहेगा। एक महीने पहले से दुकानदारों ने स्टॉक पूरा कर लिया है। नारियल, मिठाई, कपड़े, ज्वैलरी, वाहन, आभूषणों का सबसे ज्यादा बाजार होगा। 400 करोड़ से अधिक का व्यापार होने की उम्मीद है। जयंती मार्केट सहित अन्य बाजारों में कार्निवल के जरिए छूट का प्रावधान रखा है।

ज्योतिषाचार्य पं.पुरुषोत्म गौड़ ने बताया कि मां दुर्गा स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर हाथी की सवारी के साथ आएंगी। हाथी को सुख-समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में मां दुर्गा पृथ्वी लोक के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली के लेकर आएंगी। देश, प्रदेश का मान—सम्मान, वैभव में भी वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी, ज्वैलरी, गाड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक खरीदना शुभ होगा। देवी दुर्गा का आगमन कष्टों से मुक्ति का संकेत दे रहा है। हाथी का संबंध विघ्नहर्ता गणेश और देवी महालक्ष्मी से भी है। 23 अक्टूबर तक तिथि, वार और नक्षत्रों से मिलकर सर्वार्थसिद्धि, राजयोग, त्रिपुष्कर, अमृतसिद्धि और रवियोग बन रहे हैं। इन शुभ संयोगों से सुख और समृद्धि बढ़ेगी। विशेष योग संयोग में गहने, नई प्रॉपर्टी की खरीद या फ्लैट बुक कराना फायदेमंद रहेगा।

यह भी पढ़ें : आमेर शिला माता के अभिजीत मुहूर्त में होगी घट स्थापना, शारदीय नवरात्र पर पद्म योग का विशेष संयोग, हाथी सवारी रहेगी बंद

योग संयोग/यह खरीदें
15 को पदम और बुधादित्य योग— वाहन, स्वर्णआभूषण, वस्त्र, प्रापर्टी, इलेक्ट्रानिक सामान
16 को स्वाति नक्षत्र, छत्र योग— प्रापर्टी, ज्वैलरी, इलेक्ट्रानिक सामान
17 को रवियोग— प्रॉपर्टी, स्वर्णआभूषण
18 को सर्वार्थसिद्धि व अमृत सिद्धि योग— स्वर्ण आभूषण के साथ नग (खासकर पन्ना), भूमि, भवन, वाहन, वस्त्र
19 को सौभाग्य, शोभन योग— वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक सामान
20 को कुमार, रवि योग — इलेक्ट्रानिक सामान, ज्वैलरी, वाहन, वस्त्र
21 को मातंग योग, सुकर्मा योग में महासप्तमी— वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक सामान
22 को सर्वार्थसिद्धि योग में महाष्टमी— उक्त सभी सामान
23 को सर्वार्थसिद्धि, रवियोग में महानवमी— प्रापर्टी खरीदना, वाहन, ज्वैलरी
24 को रवियोग में विजयादशमी पर भवन, आभूषण, वाहन
(ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा के मुताबिक)

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग