7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shardiya Navratri 2023: आमेर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक की रहेगी विशेष व्यवस्था

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्र देखते हुए आमेर स्थित शिला माता मंदिर में रविवार से नौ दिन तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

Oct 15, 2023

2.jpg

जयपुर। Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्र देखते हुए आमेर स्थित शिला माता मंदिर में रविवार से नौ दिन तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहेगा। इस दौरान आवश्यकता पड़ने पर सामान्य यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान समानांतर मार्गों का प्रयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : नवरात्रि आज से...त्योहारी सीजन के साथ-साथ खरीदारी का भी होगा श्रीगणेश

-शहर से आमेर होकर दिल्ली रोड की तरफ से आने वाले यातायात को रामगढ़ मोड़ से डायवर्ट कर धोबीघाट, बंध की घाटी, सडवा मोड़ होकर निकाला जाएगा।
-दिल्ली रोड की तरफ से आमेर होकर शहर के तरफ से आने वाले यातायात को आमेर तिराहा दिल्ली रोड से डायवर्ट कर सड़वा मोड़, बंध की घाटी, धोबीघाट होकर निकाला जाएगा।

-रामगढ़ मोड़ से आमेर की तरफ निकाले जाने वाली बसें आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर रामगढ़ मोड़ से धोबीघाट होकर दिल्ली बाइपास से आमेर की तरफ निकाला जाएगा। आमेर से रामगढ़ मोड़ की ओर आने वाली बसों को आवश्यकता के अनुसार डायवर्ट कर आमेर तिराहा से धोबीघाट होकर रामगढ़ मोड की तरफ से निकाला जाएगा।

यह भी पढ़ें : आमेर शिला माता के अभिजीत मुहूर्त में होगी घट स्थापना, शारदीय नवरात्र पर पद्म योग का विशेष संयोग, हाथी सवारी रहेगी बंद

-शिला माता मंदिर में आने वाले दर्शनार्थी अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क कर सकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग