
गाबा में शार्दुल और सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया को चौंकाया
ब्रिस्बेन. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शायद ही सोचा होगा कि भारतीय टीम के निचलेक्रम के बल्लेबाज उसके लिए सीरीज में मुसीबत का सबब बनेंगे। सिडनी में रविचंद्रन अश्विन ने हनुमा विहारी के साथ टीम इंडिया को हार से बचाया जबकि यहां चौथे टेस्ट के तीसरे दिन शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला। इन दोनों की करिश्माई पारी से भारत ने पहली पारी में 336 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 33 रन की बढ़त हासिल कर सकी। दूसरी पारी में स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे। अब उसकी कुल बढ़त 54 रन की हो गई है।
...और छा गए युवा लड़ाके:
मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम 186 रन पर ६ विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसे में सुंदर और शार्दुल ने मोरचा संभाला। इन दोनों का विकेट लेने के लिए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के पसीने निकल गए और उन्हें करीब 36 ओवर बाद सफलता मिली।
कपिल-प्रभाकर से आगे
गाबा मैदान पर शार्दुल-सुंदर ने भारत की ओर से सातवें विकेट के लिए 123 रन जोड़े। पहले यह रेकॉर्ड कपिल देव और मनोज ्रप्रभाकर के नाम था। दोनों ने 30 साल पहले यहां सातवें विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की थी।
दत्तू फडकर को पीछे छोड़ा
वाशिंगटन पदार्पण टेस्ट में तीन विकेट और 50 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने। इससे पहले, यह रेकॉर्ड दत्तू फडकर के नाम था। 1947-48 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फडकर ने सिडनी टेस्ट में डेब्यू किया और 51 रन बनाए के साथ तीन विकेट चटकाए।
90 साल पुराना रेकार्ड तोड़ा
ुदिसंबर 1911 के बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पदार्पण टेस्ट में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वाशिंगटन सुंदर सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने अपनी पारी का 45वां रन बनाने के साथ यह कमाल किया।
Published on:
18 Jan 2021, 1:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.