23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में गूंजा शास्त्री नगर मासूम से बलात्कार प्रकरण, लोकसभा में जमकर हंगामा, सरकार को बताया विफल

लोकसभा ( Loksabha ) में गूंजा : जयपुर Minor Rape Case Shashtri Nagar और प्रदेश में दुष्कर्म और महिला अपराध नियंत्रण से बाहर

2 min read
Google source verification
jaipur

दिल्ली में गूंजा शास्त्री नगर मासूम से बलात्कार प्रकरण, लोकसभा में जमकर हंगामा, सरकार को बताया विफल

सुनील सिंह सिसोदिया / नई दिल्ली। राजस्थान ( Rajasthan ) की राजधानी जयपुर की दुष्कर्म की घटना और प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों की गूंज बुधवार को लोकसभा ( loksabha ) में भी रही। शून्यकाल में दिया कुमारी ( Diya Kumari ) ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों का जिक्र करते हुए जयपुर के शास्त्री नगर में सात वर्षीय बालिका ( Minor Rape Case Shashtri Nagar ) के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर कहा कि प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। जयपुर में धारा 144 ( section 144 ) लागू करनी पड़ी है। राजस्थान का मामला उठाए जाने का विपक्षी सदस्यों ने विरोध किया, तो सत्तापक्ष के लोगों ने सरकार पर अपराध रोकने में विफल रहने के आरोप लगाए। इससे शोर-शाराबा हुआ। बाद में अध्यक्ष ओम बिरला ( Om Birla ) ने राज्यों के मुद्दे नहीं उठाने की बात कही।

सांसद दिया कुमारी ने कहा कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार महिला अपराध बढ़ रहे हैं। बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उनके संसदीय क्षेत्र राजसमंद में कई घटनाएं हो चुकी हैं। जयपुर में ही सात वर्षीय बालिका के साथ के साथ हुई घटना के बाद जयपुर की कानून व्यवस्था बिगड़ी गई है। पुलिस को धारा 144 लागू करनी पड़ी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर केन्द्र को हस्तक्षेप करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से बनाए कन्ट्रोल रूमों की भी स्थिति खराब है। राजसमंद व अजमेर में जो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे, वे आज तक पूरे नहीं लगे हैं।

यह है मामला

गौरतलब है कि शास्त्री नगर इलाके में सोमवार शाम को 7 वर्षीय मासूम को बाइक पर एक युवक उठा ले गया। आरोपी ने अमानीशाह नाले में ले जाकर बच्ची से बलात्कार किया। करीब दो घंटे बाद घर के बाहर छोड़ गया। घटना के बाद मंगलवार को क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया, बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और हंगामा करने लगे। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन करने लगे।