
जयपुर। शास्त्री नगर इलाके में 7 साल की बच्ची से बलात्कार ( Shastri Nagar Rape Case ) करने वाला दरिंदा जिवाणु उर्फ सिकंदर इससे पहले भी कई वारदाते कर चुका है। मुरलीपुरा में बालक को खाने का लालच देकर उससे कुकर्म ( Minor rape in jaipur ) के बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को पानी की टंकी में डाल दिया था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिर तार कर जेल भेज दिया था। हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावस की सजा हुई थी। आरोपी के खिलाफ चोरी नकबजनी, पुलिस पर हमला, छेड़छाड़ और बच्चियों से बलात्कार ( rape in rajasthan ) के आरोप हैं। आरोपी 2015 में ही जमानत पर छूट कर बाहर आया। इसके बाद वह वापस अपराध में उतर गया। आरोपी ने पहली वारदात 2001 में चोरी व नकबजनी से की थी। उसके खिलाफ पहला मामला ब्रह्मपुरी में कपड़े व पीतल के बर्तन चुराने का सामने आया था।
कॉपी पर बना रखी थी लडक़ी की फोटो
सिकंदर के कमरे से पुलिस को एक कॉपी भी मिली है। उसमें उसने एक लडक़ी की फोटो बना रखी है और उसकी आंखों से आंसूं निकलते दिखाए और नाम लिखा शहनाज बानो। दूसरे पन्ने पर उसने खुद की फोटो बना रखी है। वहीं एक पन्ने पर उसने बड़े अक्षरों में सिकंदर लिखा है। साथ ही उसने सिकंदर... मौत का कहर भी लिख रखा है। पुलिस पता लगा रही है कि शहनाज कौन है।
खानाबदोश की तरह रहता था आरोपी
आरोपी 22 जून व 1 जुलाई की वारदात के दिन भी इलाके में देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने सिकंदर उर्फ जिवाणु की तलाश शुरू की। आरोपी खानाबदोश की तरह रहता था, इसलिए सटीक जानकारी हाथ नहीं लगी। पुलिस ने पता लगाया तो सामने आया कि वह नाई की थड़ी के आस-पास रहता है। एक टीम वहां भेजी तो पता चला कि सिकंदर यहां से जा चुका है। उसने अपनी मोटर साइकिल के नंबर प्लेट बदल लिए थे और मोबाइल फोन बंद कर लिए। पुलिस को उसके घर से दो नकली पिस्टल भी मिली थी। पीडि़त बालिका ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने उसे पिस्टल दिखाकर धमकी भी दी थी।
बच्ची से दुष्कर्म के बाद भाग गया था आरोपी
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी कोटा भाग गया गया था। वहां वह अपने परिचित के पास रह रहा था। शास्त्री नगर इलाके में एक के बाद एक रेप की कई वारदात सामने आने के बाद राजधानी में माहौल गरम हो गया था और पुलिस व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे थे। शास्त्री नगर, भट्टा बस्ती इलाके में तो आक्रोश, उपद्रव व अघोषित रूप से क र्यू की स्थिति बन गई थी। इस पूरे मामले से निपटने के लिए पुलिस के करीब 700 जवान व अधिकारी लगे रहे।
Published on:
07 Jul 2019 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
