13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान की इन 2 शिक्षिकाओं का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन, शिक्षा क्षेत्र में किए कई नवाचार

राजस्थान की दो शिक्षिकाओं को पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें नेशनल अवॉर्ड के तहत सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट, 50 हजार रुपए की राशि और सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Aug 28, 2023

teacher_.jpg

जयपुर. राजस्थान की दो शिक्षिकाओं का वर्ष 2023 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।अलवर की आशा रानी सुमन और जोधपुर की शीला आसोपा को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए श्रेष्ठ कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला और शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान ने दोनों शिक्षिकाओं को नेशनल टीचर्स अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताते हुए बधाई दी है।

प्रदेश की इन दोनों शिक्षिकाओं को पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें नेशनल अवॉर्ड के तहत सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट, 50 हजार रुपए की राशि और सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : अनूठी मुहिम: आप मुझे अपना दर्द सुनाओ, मैं आपको दूंगी 20 रुपए


बालिका शिक्षा पर किए काम
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्याम सदन, जोधपुर शीला आसोपा ग्रामीण स्तर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। शीला बालिका शिक्षा जागरूकता, बालिका नामांकन वृद्धि, शिक्षा में आईसीटी के प्रयोग से नवीन तकनीक का समावेश करने, जल संचय, जल संरक्षण जागरूकता पौधरोपण अभियान, स्वच्छ हाथ-स्वच्छ जल-स्वस्थ शरीर अभियान व ग्रामीण विद्यालयों में नामांकन वृद्धि के साथ शिक्षा जागरूकता के लिए विशेष नवाचार किए हैं। उन्हें पूर्व में भी जल शक्ति मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय वाटर अवॉर्ड व वाटर हीरो अवॉर्ड सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। स्वच्छ हाथ स्वस्थ शरीर ग्रामीण जागरूकता के लिए उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड व वर्ल्ड रेकॉर्ड ऑफ इंडिया में भी अपना नाम दर्ज करवाया है।

आशा ने किए शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खारखंडा, (राजगढ़) अलवर की आशा रानी सुमन शिक्षा के क्षेत्र में 18 साल से कार्यरत हैं। रानी को यह अवॉर्ड शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने पर दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर कई वर्ष काम किया है।

यह भी पढ़ें : अभावों को मात देकर अर्चना ने बनाई पहचान, वेट लिफ्टिंग में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर जीते 21 मेडल