22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वर्सस ऑफ़ वॉर’ में अलवर की शिवानी, फैन्स की मिली सराहना

जयपुर सहित राजस्थान के अन्य शहरों ने मुंबई का रुख करने वाले कलाकार बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसी ही एक कलाकार हैं शिवानी राय जो नसीरुद्दीन शाह अभिनीत शॉर्ट फिल्म 'द वॉलेट' और फिल्म 'फ्राइडे' में अपने अभिनय की झलक दिखाने के बाद अब विवेक ओबेरॉय और रोहित बोस अभिनीत हाल ही में रिलीज़ हुई शॉर्ट फिल्म 'वर्सस ऑफ़ वॉर' में अपने अभिनय की छाप छोडऩे में सफल रही हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Feb 09, 2022

'वर्सस ऑफ़ वॉर' में अलवर की शिवानी

'वर्सस ऑफ़ वॉर' में अलवर की शिवानी

जयपुर सहित राजस्थान के अन्य शहरों ने मुंबई का रुख करने वाले कलाकार बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसी ही एक कलाकार हैं शिवानी राय जो नसीरुद्दीन शाह अभिनीत शॉर्ट फिल्म 'द वॉलेट' और फिल्म 'फ्राइडे' में अपने अभिनय की झलक दिखाने के बाद अब विवेक ओबेरॉय और रोहित बोस अभिनीत हाल ही में रिलीज़ हुई शॉर्ट फिल्म 'वर्सस ऑफ़ वॉर' में अपने अभिनय की छाप छोडऩे में सफल रही हैं। मूल रूप से अलवर निवासी शिवानी ने इस फिल्म में भारतीय सेना अधिकारी की पत्नी की भूमिका निभा रही हूं।
उन्होंने बताया कि मुझे इस फिल्म की कहानी तीन साल पहले मिली जब उसे पढ़ा तो लगा कि इस पर फिल्म बनाई जानी चाहिए। मैंने एफएनपी से विकास गुटगुटिया को कहानी सौंपी, तो उन्हें यह पसंद आई। स्क्रिप्ट राइटिंग के लिए मैंने फिल्म निर्माता कपिल मिश्रा से संपर्क किया क्योंकि मुझे उनके काम पर पूरा भरोसा था कि वह कहानी के साथ न्याय करेंगे। रोहित और विवेक ओबेरॉय को भी कहानी पसंद आई।
भारतीय सेना अधिकारी की पत्नी की भूमिका निभा रही हूं। मैं खुद आर्मी बैकग्राउंड से हूं इसलिए यह भूमिका निभाना मुश्किल नहीं था। जब मैं फिल्म में विधवा हो जाती हूं, तो मुझे लगता है कि एक इंसान के रूप में हमारे लिए उस विशेष तरीके से प्रतिक्रिया करना बहुत स्वाभाविक और स्पष्ट है क्योंकि किसी को खोना एक ऐसी चीज है जिसे हम सभी अपने जीवन में अनुभव करते हैं, लेकिन चुनौती रोहित और विवेक के साथ मैच करने की थी क्योंकि ये दोनों अद्भुत अभिनेता हैं और इसलिए मैंने इस भूमिका के लिए काफी प्रेक्टिस की। रीडिंग सेशन लिए। शुरुआत में मैं काफी नर्वस थी,मेरे दोनों को.एक्टर रोहित और विवेक मेरे बारे में चिंतित थे कि क्या मैं इसे पूरा कर पाऊंगी। जब मैं सेट पर पहुंची और रोहित के साथ अपना पहला सीन किया तो वह एक टेक में हो गया। वह इससे बहुत खुश थे और मुझे बहुत अच्छा लगा। शिवानी ने कहा कि फिल्म में युद्ध के अलावा दो अधिकारियों का मानवीय पक्ष देखने को मिलेगा।