5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन के पहले सोमवार को तड़के 4 बजे खुलेंगे दर्शन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नारियल से सजेगा मंदिर

Jaipur Tadkeshwar Mahadev Temple: श्रावण मास का पहला सोमवार 10 जुलाई को है। छोटीकाशी में शिवालयों में अलसुबह से बम—बम भोले... हर हर महादेव.. की गूंज सुनाई देगी। शिवजी के जलाभिषेक के लिए लोगों की कतारें लगेंगी।

2 min read
Google source verification
सावन के पहले सोमवार को तड़के 4 बजे खुलेंगे दर्शन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नारियल से सजेगा मंदिर

सावन के पहले सोमवार को तड़के 4 बजे खुलेंगे दर्शन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नारियल से सजेगा मंदिर

जयपुर। श्रावण मास का पहला सोमवार 10 जुलाई को है। छोटीकाशी में शिवालयों में अलसुबह से बम—बम भोले... हर हर महादेव.. की गूंज सुनाई देगी। शिवजी के जलाभिषेक के लिए लोगों की कतारें लगेंगी। शिवजी के जलाभिषेक के साथ भक्त उन्हें बिल्व पत्र, आक—धतुरा, फल सहित अन्य चीजें अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की जाएगी। शाम को मंदिरों में भोलेनाथ के विशेष झांकियों के दर्शन होंगे।

शहर के प्रमुख ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह 4 बजे से दर्शन खुलेंगे, इसके साथ ही भक्त ताड़क बाबा के जलाभिषेक कर सकेंगे। मंदिर के शक्ति व्यास व अमन व्यास ने बताया कि इस बार पहले सोमवार को बाबा के नारियल का विशेष दरबार सजेगा, इसके चलते भक्त दोपहर एक बजे तक ही बाबा के जलाभिषेक कर सकेंगे। इसके बाद मंदिर में नारियल की विशेष झांकी सजाई जाएगी। मंदिर में फूलों की गुफा तैयार होगी। शाम 7 बजे महाआरती के साथ नारियल की झांकी के दर्शन खुलेंगे।

क्वींस रोड स्थित झाडखंड महादेव मंदिर में तड़के 4.45 बजे दर्शन खुलेंगे। भक्त शाम 4 बजे तक शिवजी के जलाभिषेक कर सकेंगे। इसके बाद फूलों की विशेष झांकी के दर्शन होंगे। रात 11.30 बजे तक भक्त झाडखंड महादेव के दर्शन कर सकेंगे। श्रीबब्बू सेठ मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश सोमानी ने बताया कि श्रावण के सोमवार को भक्तों की की भीड़ को देखते हुए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग—अलग कतार की व्यवस्था की गई है। पुलिस जवानों के साथ मंदिर के करीब 200 स्वयंसेवक सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। मंदिर में 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। वहीं भक्तों के लिए 500 रामझारों की व्यवस्था रहेगी। मंदिर में लाइटिंग की सजावट की गई है।

यहां भी उमड़ेगी भीड़
झोटवाड़ा रोड स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, बनीपार्क स्थित जंगलेश्वर महादेव, छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर महादेव मंदिर, अंबिकेश्वर महादेव मंदिर, धूलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।

सावन के सोमवार
पहला सोमवार — 10 जुलाई
दूसरा सोमवार — 17 जुलाई
तीसरा सोमवार — 24 जुलाई
चौथा सोमवार — 31 जुलाई
पांचवा सोमवार — 07 अगस्त
छठा सोमवार — 14 अगस्त
सातवां सोमवार — 21 अगस्त
आठवां सोमवार — 28 अगस्त